
सुहागनगरी में पत्नी ने अपने हाथों उजाड़ा सुहाग, ये है वजह
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में पत्नी ने ही अपने हाथों सुहाग उजाड़ दिया। हत्या के पीछे पति पत्नी के बीच झगड़ा बताया जा रहा है। हालांकि मृतक के पिता ने हत्यारोपी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुनील (30) पुत्र सतीश चंद्र जाटव पत्नी अंजली और दो बच्चों के साथ तीन दिन पूर्व ही आगरा से फिरोजाबाद में में शिफ्ट हुआ था। बुधवार की रात को सुनील और अंजली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अंजली ने सुनील की हत्य़ा कर दी।
परिजनों ने की सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनील के पिता ने आरोप लगाया है कि अंजली के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध हैं, जिसके चलते हत्या की है।
Published on:
15 Nov 2019 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
