7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Blood Donor Day 2018 खून की जरूरत हो तो इन्हें मिलाओ फोन, तत्काल मिलेगी मदद

रक्त के अभाव में कई जिंदगियां कहानी बन गईं। रक्त की कमी की वजह से किसी की मौत न हो इसके लिए सुहागनगरी में एक मुहिम शुरू की गई है

2 min read
Google source verification
World Blood Donor Day 2018

World Blood Donor Day 2018 खून की जरूरत हो तो इन्हें मिलाओ फोन, तत्काल मिलेगी मदद

फिरोजाबाद। रक्तदान वैसे तो महादान कहा जाता है। रक्त के अभाव में कई जिंदगियां कहानी बन गईं। रक्त की कमी की वजह से किसी की मौत न हो इसके लिए सुहागनगरी में एक मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के जरिए यदि किसी को खून की जरूरत हो तो ग्रुप के सदस्य तत्काल रक्तदान करके उनकी जान बचाने का काम करते हैं। इस गु्रुप के माध्यम से अभी तक सौ से अधिक लोगों को रक्तदान किया जा चुका है। ग्रुप संचालक ने इस ग्रुप को लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से किया है। 24 घंटे इस ग्रुप के सदस्य रक्तदान करने के लिए तैयार रहते हैं।

लोगों को मरता देखा तो मन में आया खयाल

एसए ब्लड डोनर ग्रुप के संचालक समाजसेवी अमित गुप्ता कहते हैं कि अखबारों में मैंने कई बार लोगों को खून न मिलने के कारण जान गंवाते हुए पढ़ा है। तभी से हमारे मन में रक्तदान की मुहिम शुरू करने की योजना आई और अपने साथियों के साथ मिलकर एसए ब्लड डोनेटर ग्रुप के नाम से लोगों की जान बचाने का सिलसिला शुरू किया। सुहागनगरी का कोई भी ऐसा व्यक्ति जो आर्थिक रूप से गरीब हो या फिर उसका परिवार इलाज कराने में असमर्थ हो या ऐसा व्यक्ति जिसे ब्लड नहीं मिल रहा हो और उसकी जान पर बन आई हो। उन लोगों का जीवन बचाने के लिए हमारे ग्रुप के सदस्य हर समय तैयार रहते हैं। हमारे ग्रुप के लोगों को देखकर शहर के अन्य लोग भी ब्लड डोनेट करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

ब्लड डोनेट कराने को लगाते हैं नंबर

कुछ लोग रक्त न मिलने की वजह से जान गंवा देते हैं तो कुछ लोग रक्त देने के लिए लाइन में खड़े रहते हैं। फिरोजाबाद में रक्तदान करने वालों की कमी नहीं है। चिकित्सक भी रक्दान करने से किसी प्रकार की हानि न होने की बात कहते हैं। फिरोजाबाद में स्थिति ये है कि जो लोग रक्तदान करना चाहते हैं वह अपना नंबर संचालक को दे आते हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें कॉल करके बुला लिया जाता है और जरूरत मंद को ब्लड डोनेट करके उनकी जान बचाई जाती है।

आगे भी जारी रहेगी श्रंखला

ग्रुप के संचालक अमित गुप्ता बताते हैं कि अभी तक यह सिलसिल शुरू हुआ है। कुछ ही दिनों में सौ से अधिक लोगों की रक्तदान करके जान बचाई जा चुकी है। अब इस मुहिम से और भी लोग जुड़ते जा रहे हैं। इस ग्रुप से जुड़ने वाले लोगों की मंशा केवल समाजसेवा और लोगों की जिंदगी बचाना है। आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग