3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AFC U-16 CHAMPIONSHIP: दक्षिण कोरिया से मिली हार ने तोड़ा U-17 विश्व कप खेलने का भारतीय सपना

एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से हार के बाद भारत का पेरू में होने वाले अंडर-17 विश्व कप में क्वालीफाई करने का सपना टूट गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 2 Oct 2018, 11:00 AM IST

indian u-16 football team

AFC U-16 CHAMPIONSHIP: दक्षिण कोरिया से मिली हार ने तोड़ा U-17 विश्व कप खेलने का भारतीय सपना

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम को एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को पेटालिंग जया स्टेडियम में दक्षिण कोरिया से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसी हार के साथ भारत का पेरू में होने वाले अंडर-17 विश्व कप में क्वालीफाई करने का सपना टूट गया। दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल 67वें मिनट में जेयोंग सेंगबिन ने किया। भारतीय टीम ने हालांकि इस मैच में अपनी विपक्षी टीम को कड़ी टक्कर दी और उसे कभी भी आसानी से गेंद अपने पास रखने का मौका नहीं दिया।


भारतीय गोलकीपर का शानदार परदर्शन-
भारतीय गोलकीपर नीरज कुमार ने कई शानदार बचाव करते हुए दक्षिण कोरिया को रोके रखा लेकिन वह एक दफा चूक गए और दक्षिण कोरिया के लिए वह विजयी पल साबित हुआ। 14वें मिनट में नीरज ने शानदार बचाव करते हुए दक्षिण कोरिया को बढ़त लेने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने 34वें और 36वें मिनट में दो और शानदार बचाव किए।

विश्व कप खेलने का सपना टूटा-
दूसरे हाफ में भारतीय युवा टीम ने आक्रामकता दिखाई। 52वें मिनट में रिडगे डी मेलो ने भारत के लिए मौका बनाया जिसे विपक्षी टीम के गोलकीपर ने नकार दिया। 67वें मिनट में आखिरकार भारतीय डिफेंस मात खा गया और जेयोंग ने करीब के गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद कोई और गोल नहीं हो सका और इसी के साथ भारत का दूसरी बार अंडर-17 विश्व कप खेलने का सपना टूट गया।

16 साल बाद क्वार्टर-फाइनल में बनाई थी जगह-
भारतीय अंडर-16 टीम ने गुरुवार को इंडोनेशिया के साथ गोलरहित ड्रॉ खेल कर अंतिम-8 में जगह बनाई थी। इससे पहले भारत का इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2002 में आया था जहां भारत ने ग्रुप दौर का अंत चार अंकों के साथ किया था। इस ड्रॉ के साथ भारत ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर रहा। उसने तीन मैच खेलने के बाद पांच अंक हासिल किए थे । भारतीय फुटबाल टीम ने 16 साल बाद अंडर-16 एएफसी कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल