7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Al Nassr vs Al Fateh: सेमीफाइनल मुक़ाबला कल, जानें कब-कहां और कैसे देख सकते हैं रोनाल्डो का यह मैच

अल नासर बनाम अल फतेह के बीच सऊदी प्रो लीग मैच भारतीय समय अनुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा। सऊदी प्रो लीग मैच भारत में लाइव-स्ट्रीम नहीं किया जाएगा। हालांकि, भारत में प्रशंसक ओटीटी ऐप शाहिद-एमबीसी के जरिए मैच देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
ronaldo_cc.png

Al Nassr vs Al Fateh: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल नस्र के साथ ढाई साल का करार कर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को चौंका दिया था। रोनाल्डो ने 22 जनवरी को अल नस्र के लिए डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में उनकी टीम ने एत्तिफाक को 1-0 से हराया था। इससे पहले रोनाल्डो ने अल नस्र और अल हिलाल की कम्बाइन्ड-11 के साथ लियोनल मेसी की टीम पीएसजी के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच भी खेला था। हालांकि, 37 वर्षीय रोनाल्डो ने गुरुवार को सऊदी सुपर कप में अपनी टीम को हार से नहीं रोक सके थे। अल नस्र को अल इत्तिहाद के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अब रोनाल्डो की टीम अल फतेह के खिलाफ सऊदी सुपर कप का सेमीफाइनल मुक़ाबला खेलने जा रही है। तो आइए जानते हैं आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं ये मुक़ाबला -

Al Nassr vs Al Fateh: कब खेला जाएगा अल नासर बनाम अल फतेह के बीच सऊदी प्रो लीग मैच?
अल नासर बनाम अल फतेह के बीच सऊदी प्रो लीग मैच शुक्रवार 3 फरवरी को खेला जाएगा।

Al Nassr vs Al Fateh: कहां खेला जाएगा अल नासर बनाम अल फतेह के बीच सऊदी सुपर कप सेमीफाइनल मैच?
अल नासर बनाम अल फतेह के बीच सऊदी प्रो लीग मैच प्रिंस अब्दुल्ला बिन जलावी स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Al Nassr vs Al Fateh: कब शुरू होगा अल नासर बनाम अल फतेह के बीच सऊदी प्रो लीग मैच?
अल नासर बनाम अल फतेह के बीच सऊदी प्रो लीग मैच भारतीय समय अनुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

Al Nassr vs Al Fateh: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा अल नासर बनाम अल फतेह के बीच मैच?
सऊदी प्रो लीग के प्रसारण का अधिकार शहीद एमबीसी नेटवर्क के पास है। भारत में आप इस मैच का लाइव टेलेकास्ट नहीं देख सकते।

Al Nassr vs Al Fateh: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
अल नासर बनाम अल फतेह के बीच सऊदी प्रो लीग मैच भारत में लाइव-स्ट्रीम नहीं किया जाएगा। हालांकि, भारत में प्रशंसक ओटीटी ऐप शाहिद-एमबीसी के जरिए मैच देख सकते हैं।