
Asia Cup Football : 20 वर्षीय खिलाड़ी अनिरुद्ध थापा का जीत के बाद बयान, यह सिर्फ टीम की नहीं, पूरे भारत की जीत
नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के 20 वर्षीय खिलाड़ी अनिरुद्ध थापा का कहना है कि एएफसी एशियन कप के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ मिली जीत केवल टीम की ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एएफसी एशिया कप के ग्रुप-ए में रविवार रात को अल-नाहयान स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने थाईलैंड को 4-1 से हराया।
हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है -
भारत की एशियन कप में आठ मैचों में यह पहली जीत है। इससे पहले टूर्नामेंट के सात मुकाबलों में उसने एक ड्रॉ खेला था, जबकि छह में उसे हार मिली थी। इस मैच में भारतीय टीम के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने दो गोल किए, जबकि अनिरुद्ध थापा और जेजे लालपेखलुआ ने एक-एक गोल किया। यह अनिरुद्ध का भारतीय टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय करियर का 12वां मैच था। मैच के बाद एक बयान में अनिरुद्ध ने कहा, "शानदार। हमारे और भारत के लिए एक बड़ा मैच। 2011 में हम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे। इस टूर्नामेंट में भी कई लोगों को उम्मीदें होंगी और कई लोगों को शक, लेकिन हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।"
1986 के बाद अब हराया थाईलैंड को -
अनिरुद्ध ने कहा, "यह जीत हमारे कप्तान सुनील छेत्री के लिए है। हमारा समर्थन करने वाले सभी प्रशंसकों के लिए। स्टॉफ के हर सदस्य के लिए है। यह केवल भारतीय टीम की जीत नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है।" बता दें भारत की एशियन कप में आठ मैचों में यह पहली जीत है, इससे पहले टूर्नामेंट के सात मुकाबलों में उसने एक ड्रॉ खेला था, जबकि छह मैचों में उसे हार मिली थी। सुनील छेत्री ने इस अहम मैच में भारत के लिए दो गोल किए, जबकि अनिरुद्ध थापा और जेजे लालपेखलुआ ने एक-एक गोल किया। छेत्री टीम के लिए कुल 67 गोल कर चुके हैं, जबकि थापा का भारत के लिए यह पहला गोल है। भारतीय टीम आठ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और उसने आखिरी बार थाईलैंड को 1986 में कुआलालम्पुर में हुए मेदेर्का टूर्नामेंट में मात दी थी।
Updated on:
07 Jan 2019 01:26 pm
Published on:
07 Jan 2019 01:26 pm
