14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lionel Messi Suspended : लियोनल मेसी को पत्‍नी के साथ घूमना पड़ा भारी, PSG ने किया सस्‍पेंड

Lionel Messi Suspended : विश्व विजेता टीम के कप्तान लियोनेल मेसी को उनके पेरिस सैंट जर्मन क्‍लब ने सऊदी अरब की अनाधिकृत यात्रा करने पर सस्‍पेंड कर दिया है। क्लब की ओर से बताया जा रहा है कि मेसी ने बिना किसी परमीशन के पत्‍नी और परिवार के साथ सऊदी अरब की यात्रा की।

2 min read
Google source verification
argentina-footballer-lionel-messi-suspended-by-psg-over-unauthorised-saudi-arabia-trip-with-wife.jpg

लियोनल मेसी को पत्‍नी के साथ घूमना पड़ा भारी, PSG ने किया सस्‍पेंड।

Lionel Messi Suspended : अर्जेंटीना के स्‍टार फुटबॉलर और विश्व विजेता टीम के कप्तान लियोनेल मेसी को पत्‍नी के साथ घूमना काफी भारी पड़ गया है। लियोनल मेसी को पेरिस सैंट जर्मन यानी पीएसजी ने सऊदी अरब की अनाधिकृत यात्रा करने के लिए क्‍लब से सस्‍पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि मेसी पर क्लब 2 सप्ताह के लिए बैन लगा सकता है। क्लब की ओर से बताया जा रहा है कि मेसी ने बिना किसी परमीशन के पत्‍नी और परिवार के साथ सऊदी अरब की यात्रा की। बता दें कि मेसी ने पिछले सप्ताह ही सऊदी अरब की यात्रा की थी।


दो सप्ताह का प्रतिबंध संभव

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, सूत्र से समाचार एजेंसी एएफपी को जानकारी मिली है कि लियोनेल मेसी पर कई दिनों का प्रतिबंध लगाया जाएगा। जबकि फ्रांस में कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मेसी पर 2 सप्ताह का बैन लगाया जाएगा। सूत्र की मानें तो प्रतिबंध के दौरान मेसी ट्रेनिंग नहीं ले पाएंगे और न ही खेल पाएंगे।

नहीं किया जाएगा भुगतान

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मेसी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के कारण उन्हें भुगतान भी नहीं किया जाएगा। वहीं एक अन्य सूत्र ने बताया है कि सात बार के बैलन डी और विजेता पर शायद 15 दिन का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। मेसी ने यह यात्रा तब की है, जब वह जानते हैं कि क्लब से बढ़कर कोई भी उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण नहीं है।

यह भी पढ़ें : हसीन जहां पहुंची सुप्रीम कोर्ट, मोहम्‍मद शमी की गिरफ्तारी के लिए लगाई याचिका

मैच हारने के बाद की यात्रा

बता दें कि लियोनेल मेसी ने 2022 में अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप जिताने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बीते रविवार को ही उन्होंने पेरिस सैंट जर्मन की ओर से लीग 1 में लोरिएंट के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस मुकाबले में पेरिस सैंट जर्मन 3-1 से हार गया था। इसके बाद ही उन्होंने अनाधिकृत यात्रा की।

यह भी पढ़ें : विराट-गंभीर पर भड़के सुनील गावस्‍कर, बोले- दोनों को सस्‍पेंड करो