पुणे पहली बार प्लेऑफ में
बेंगलुरू ने इसी साल आईएसएल में डेब्यू किया है और पुणे की टीम चार साल में पहली बार प्लेऑफ की बाधा पार करने में सफल रही है। ऐसे में दोनों टीमें यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतकर दूसरे चरण के लिए आत्मविश्वास से बेंगलुरू लौटना चाहेंगी। दूसरे चरण का मुकाबला श्री कांतिरावा स्टेडियम में 10 मार्च को होगा। पिछले मैच में नहीं खेल पाने के बाद पुणे की डायनामिक जोड़ी-मार्सेलो लीते परेरा और एमिलियानो एल्फारो इस बड़े मुकाबले के लिए टीम में लौट आए हैं। इन दोनों टीमों के बीच इस सीजन की यह तीसरी भिड़ंत होगी। अंतिम बार जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब बेंगलुरू ने पुणे को 3-1 से हराया था।