
Cheating with India: FIFA World Cup Qualifiers में खराब रेफरिंग के कारण भारतीय फुटबॉल टीम को कतर से 1-2 से हार झेलनी पड़ी। एक बार फिर भारत फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर इतिहास रचने से चूक गया। मैच के बाद भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने टीम के साथ हुई 'बेईमानी' को लेकर आवाज उठाई है। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने फीफा विश्व कप क्वालीफायर राउंड 2 मैच में कतर के विवादास्पद बराबरी के गोल को अपनी टीम के साथ अन्याय करार दिया। इस वीडियो देखकर अब आप भी अपनी राय दीजिये और बताइये कि ये गोल था या नहीं?
भारत का फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में क्वालीफाई करने का सपना एशियाई चैम्पियन कतर से विवादास्पद तरीके से 2-1 से हारने के बाद टूट गया है। यह पूरा मामला मैच के 73वें मिनट में हुआ। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत ने कतर के खिलाड़ी युसूफ अयमन का एक हेडर रोका। इसके बाद गेंद गोल पोस्ट के पास लाइन के पार चली गई, लेकिन अल हाशमी बॉल को अंदर लेकर आ गए, जिस पर अयमन ने गोल कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने खेलना रोक दिया, लेकिन रेफरी ने सीटी नहीं बजाई और कतर के खाते में गोल दे दिया। जबकि रिप्ले में साफ दिख रहा था कि फुटबॉल लाइन को क्रॉस कर चुकी है, यानी यहां पर खेल रुक जाना चाहिए था।
मैच रेफरी के इस गलत फैसले के कारण भारत का ध्यान भटक गया और उसने अपनी लय खो दी। मैच में शुरुआत में आगे चल रही भारत 1-1 से बराबरी के बाद संघर्ष करता नजर आया। फिर, एशियाई चैम्पियन कतर ने 85वें मिनट में अहमद अल रावी की बदौलत अपना दूसरा गोल कर दिया और मैच अपने नाम करने में सफल रहा।
मैच के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच स्टिमक ने कहा कि इस मुकाबले में मेरे खिलाड़ियों के साथ अन्याय हुआ है। हम इस मैच को जीतने और तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई करने के बहुत करीब थे, लेकिन एक गलत फैसले के कारण ऐसा नहीं हुआ। कोच ने आगे कहा कि कतर भाग्यशाली रहा, खास तौर पर इसलिए क्योंकि वे 0-1 से पिछड़ने के बाद वापस आए। मैंने रीप्ले देखा है। वह गेंद लाइन से बाहर थी, लेकिन फिर भी गोल दिया गया। आज के फुटबॉल में ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि उस गोल ने इस मैच में सब कुछ बदल दिया। भारत के साथ हुई इस बेईमानी को फैंस मैच रेफरी को कोस रहे और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Updated on:
12 Jun 2024 01:03 pm
Published on:
12 Jun 2024 12:59 pm

बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
