3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोनाल्डो ने बताया उन्होंने क्यों थामा सेरी-ए चैम्पियन जुवेंतस का हाथ

र्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कहना है कि वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए ही सेरी-ए चैम्पियन जुवेंतस में शामिल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 17 Jul 2018, 3:12 PM IST

RONALDO JOINS JUVENTUS

रोनाल्डो ने बताया उन्होंने क्यों थामा सेरी-ए चैम्पियन जुवेंतस का हाथ

नई दिल्ली। पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कहना है कि वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए ही सेरी-ए चैम्पियन जुवेंतस में शामिल हुए हैं। रियल मेड्रिड के साथ सफल रूप से नौ साल गुजारने के बाद अब रोनाल्डो ने इटली क्लब जुवेंतस का हाथ थामा है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल फुटबाल टीम के कप्तान रोनाल्डो ने जुवेंतस के साथ 11.2 करोड़ यूरो (13.1 करोड़ डॉलर) में चार साल का करार किया है। उन्हें हर सीजन क्लब की ओर से 3.2 करोड़ यूरो (3.36 करोड़ डॉलर) वेतन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- FIFA WC 2018: फ्रांस को मिली ट्रॉफी है नकली, यहां रखी जाती है असली ट्रॉफियां
रोनाल्डो ने जुवेंतस से जुड़ने पर कहा
रोनाल्डो ने जुवेंतस के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि इस करार के साथ मैं एक कदम पीछे चला गया हूं। हमेशा आगे बढ़ रहा हूं। जुवेंतस जीतने वाली टीम है और उसने कई इटली लीग खिताब जीते हैं। आशा है कि मैं इस क्लब को उच्च स्तर तक लेकर जाऊंगा।"उन्होंने कहा, "जुवेंतस में शामिल होना आसान फैसला था। वह इटली का सबसे बड़ा क्लब है और विश्व के बेहतरीन क्लबों में से एक है। इसमें शामिल होकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं जुवेंतस के इतिहास में अपनी छाप छोड़ना चाहता हूं।"

यह भी पढ़ें- FIFA WC 2018 : सपना टूटा पर हौसला नहीं, क्रोएशिया की राष्‍ट्रपति ने पोंछे खिलाड़‍ियों के आंसू, लगाया गले
इटली पहुंचे रोनाल्डो
फुटबाल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने नए क्लब जुवेंतस में शामिल होने के लिए इटली पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो अपनी प्रेमिका जॉर्जीना रोड्रिगेज के साथ निजी विमान से इटली पहुंचे। पुर्तगाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से रोनाल्डो निजी विमान के जरिए तुरिन के कासेले हवाईअड्डे पहुंते। जुवेंतस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल