
Abdul qadir mohammed farah
लंदन : कोरोना वायरस (CoronaVirus) का प्रकोप पूरी दुनिया में जारी है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में 20 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है और करीब पांच लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (CAF) और सोमाली फुटबॉल महासंघ (SFF) ने जानकारी दी है कि सोमालिया के दिग्गज खिलाड़ी अब्दुल कादिर मोहम्मद फराह की मौत कोरोना वायरस (CoronaVirus) के कारण हो गई है। उनकी मौत उत्तर पश्चिम लंदन में मंगलवार को हुई। इस पूर्व फुटबॉलर की उम्र महज 59 साल थी।
सोमालिया सरकार में खेल सलाहकार थे फराह
फराह फिलहाल सोमालिया सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय में बतौर सलाहकार अपनी सेवा दे रहे थे। फराह का जन्म जन्म सोमालिया के बेलेडव्येने शहर में 15 फरवरी 1961 को हुआ था। वह पहली बार 1976 में राष्ट्रीय टीम के लिए खेले थे। इस महामारी के कारण मरने वाले वह अफ्रीका के पहले फुटबॉलर हैं।
Updated on:
26 Mar 2020, 4:47 PM IST
Published on:
26 Mar 2020, 4:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.