
लियोनेल मेसी (Photo - FIFA)
Lionel Messi hat-trick vs Algeria: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में बुधवार को अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया। इस मुकाबले में Lionel Messi ने तीनों गोल किए और अल्जीरिया के खिलाफ टीम को शानदार जीत दिलाई। इस मुकाबले में उतरते ही अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया।
मेसी 200 मैच खेलने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के नाम है, जिन्होंने पुर्तगाल के लिए अब तक 228 मैच खेले हैं और इस दौरान 143 गोल किए हैं। वहीं मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 117 गोल किए हैं। आपको बता दें कि दूसरे स्थान पर कुवैत के बदर अल मुतावा हैं, जिन्होंने 2003 से 2022 तक कुल 202 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह फुटबॉल इतिहास के पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने 200 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया था।
अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में मेसी ने शानदार शुरुआत की और 17वें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में 67वें और 76वें मिनट में गोल कर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। मेसी के हैट्रिक गोल के बाद पूरा स्टेडियम उनके अभिवादन में खड़ा हो गया। टीम की जीत पक्की करने के बाद मेसी सब्सटीट्यूट के तौर पर मैदान से बाहर हो गए। मुकाबले में अल्जीरिया एक भी शॉट लक्ष्य पर नहीं लगा सका, जबकि अर्जेंटीना ने 6 शॉट टारगेट पर लगाए।
हालांकि शुरुआती मिनटों में अल्जीरिया ने एक गोल किया था, लेकिन रेफरी ने उसे ऑफसाइड करार दिया। इसके बाद अर्जेंटीना के भी तीन गोल ऑफसाइड के कारण रद्द हुए। इस जीत के साथ अर्जेंटीना अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि अल्जीरिया चौथे स्थान पर खिसक गई है। इसी ग्रुप में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन की टीमें भी हैं, जो आज अपने अभियान का आगाज करेंगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब अर्जेंटीना का अगला मुकाबला 22 जून को ऑस्ट्रिया से होगा। जबकि अल्जीरिया की टीम पहले मुकाबले में हार के बाद 23 जून को जॉर्डन के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मैच सैन फ्रांसिको बेय एरिया स्टेडियम में खेला जाएगा।
Published on:
17 Jun 2026 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
FIFA World Cup 2026
