5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटली के क्लब युवेंटस के लिए खेलेंगे रोनाल्डो, 850 करोड़ रुपए में हुआ करार

स्पेनिश फुटबाल क्लब यूरोपियन चैम्पियन रियल मेड्रिड ने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ट्रांसफर पर सेरी-ए विजेता क्लब इटली के युवेंटस जाने की अपील को मान लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Jul 2018, 9:12 AM IST

christianoi ronaldo transfer news

इटली के क्लब युवेंटस के लिए खेलेंगे रोनाल्डो, 850 करोड़ रुपए में हुआ करार

नई दिल्ली । स्पेनिश फुटबाल क्लब यूरोपियन चैम्पियन रियल मेड्रिड ने मंगलवार को कहा कि उसने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ट्रांसफर पर सेरी-ए विजेता क्लब इटली के युवेंटस जाने की अपील को मान लिया है। स्पेनिश क्लब ने एक आधिकारिक बयान में रोनाल्डो का शुक्रिया अदा किया और उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया। दोनों क्लबों के बीच ट्रांसफर पर समझौता 12.32 करोड़ डालर पर हुआ है। रुपए में यह डील 846 करोड़ 58 लाख में हुई है। ट्रांसफर पर भावुक रोनाल्डो ने कहा उनको लगता है कि इनके जीवन में नए पड़ाव का वक्त आ गया है, आशा है मेरे फ़ॉलोवर्स इस बात को समझेंगे।


रियल मेड्रिड ने किया शुक्रिया अदा
रियल मेड्रिड क्लब ने कहा, "रियल मेड्रिड बताना चाहता है कि रोनाल्डो की अपील पर हम उन्हें ट्रांसफर पर युवेंटस भेजने को राजी हो गए हैं।" क्लब ने लिखा है, "रियल मेड्रिड खिलाड़ी का शुक्रिया अदा करना चाहता है जो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्लब के इतिहास में भी अपने आप शानदार साबित किया है।" बयान के मुताबिक, "इस नौ साल के दौरान रोनाल्डो ने जो खिताब जीते, जो ट्रॉफियां जीतीं और जो जीतें हासिल कीं, उससे इतर उन्होंने जो प्रतिबद्धता, जिम्मेदारी, प्रतिभा और सुधार दिखाया, वो काबिले तारीफ है।"

रोनाल्डो का फैंस के लिए मैसेज
रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड फैंस को अपने मैसेज में लिखा, "मैड्रिड शहर में रियल के साथ ये साल मेरे जीवन के सबसे सुखद वर्ष रहे हैं। मैं क्लब, इस शहर और फैंस का आभारी हूं, जिन्होंने हमेशा मुझे प्यार और सम्मान दिया। हालांकि, मुझे लगता है कि मेरे जीवन में नए पड़ाव का वक्त आ गया है, इसलिए मैंने क्लब से ट्रांसफर एक्सेप्ट करने की दरखास्त की थी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी, खासकर मेरे फ़ॉलोवर्स मेरे इस निर्णय को समझेंगे। यह 9 साल मेरे जीवन के सबसे यूनीक साल रहे हैं। मेरे लिए यह काफी दिलचस्प समय रहा है और मैंने काफी गहन चिंतन के बाद यह निर्णय लिया है। फील्ड पर मेरे टीम-मेट्स शानदार रहे हैं और ड्रेसिंग रूम में उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। हमारे अविश्वसनीय फैंस के सपोर्ट से हम तीन लगातार चैंपियंस लीग और पांच साल में चार चैंपियंस लीग टाइटल जीतने में सफल रहे हैं।


रियल के साथ रोनाल्डो का शानदार सफर
रोनाल्डो ने 2009 में मेनचेस्टर यूनाइटेड से करार खत्म किया था और तब वह 80 मिलियन पाउंड्स की डील के साथ रियल मेड्रिड का हिस्सा बने थे। मेनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 9 सीजन खेलने के बाद पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने रियल मेड्रिड ज्वाइन किया था। रोनाल्डो रियल के लिए 438 मुकाबलों में 451 गोल दाग चुके हैं, इसके साथ वह रियल के ऑल-टाइम लीडिंग गोल स्कोरर हैं। उन्होंने रियल मेड्रिड के लिए खेलते हुए 4 बैलन डे'ऑर पर कब्ज़ा जमाया है। रियल ने कहा "रियल मेड्रिड के लिए रोनाल्डो हमेशा एक महान शख्सियत और आने वाली पीढ़ी के लिए एक अलग उदाहरण रहेंगे।" क्लब ने रोनाल्डो से कहा, "रियल मेड्रिड हमेशा आपका घर रहेगा।"

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल