4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश में मिले पांच फुटबॉल खिलाड़ियों के शव, मातम पसरा

रविवार को लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में क्रोएशिया को 4-2 से मात देकर विश्व कप के अपने नाम करने के बाद जहां दुनिया भर में रविवार की रात फुटबॉल प्रेमियों ने जश्न मनाया वहीं बांग्लादेश में रविवार की रात को ही फुटबॉल खिलाड़ियों के शॉ मिलने से मातम छाया रहा ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 Jul 2018, 10:39 AM IST

Dead bodies of five football players found in Bangladesh

बांग्लादेश में मिले पांच फुटबॉल खिलाड़ियों के शव, मातम पसरा

नई दिल्ली । जहां एक ओर रूस में जारी 21वें फीफा विश्व कप का शोर अब थम चुका है।रविवार को लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में क्रोएशिया को 4-2 से मात देकर विश्व कप के अपने नाम करने के बाद जहां दुनिया भर में रविवार की रात फुटबॉल प्रेमियों ने जश्न मनाया वहीं बांग्लादेश में रविवार की रात को ही फुटबॉल खिलाड़ियों के शव मिलने से मातम छाया रहा । आपको याद होगा अभी कुछ दिन पहले ही थाईलैंड में एक गुफा के भीतर 11 फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच फंस गए थे । काफी मशक्क्त के बाद उन्हें बचाया जा सका था । आपको बता दें 23 जून को थाइलैंड की गुफा में फंसे 11 जुनियर फुटबॉलर और उनके कोच को 18 दिनों तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करना पड़ा था । कुछ ऐसा ही पडोसी मुल्क बांग्लादेश में हुआ है । बांग्लादेश के पांच किशोर फुटबॉल खिलाड़ियों के शव रविवार को बरामद किए गए हैं ।

थाईलैंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ था
करीब 1200 लोगों के बचाव दल की मदद से थाईलैंड की गुफा में फसें फुटबॉल खिलाड़ीयों को निकाला जा सका था । आपको बता दें सभी फुटबॉलर थाइलैंड की गुफा में घुमने गए थे।जहां अचानक पानी भर जाने के कारण वे सभी उसमें फंस गए थे।इसके पहले फुटबॉल खिलाड़ियों और उनके कोच को बचाने में मदद करने पहुंचे सेना के एक पूर्व गोताखोर की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई थी ।

रविवार को बच्चो के शव मिले
बांग्लादेश के पांच किशोर फुटबॉल खिलाड़ियों की एक दुखद घटना में मौत हो गई । आपको बता दें बीते शनिवार को ढाका से लगभग 292 किलोमीटर दूर कॉक्स बाजार जिले के स्थानीय ग्रामर स्कूल के जूनियर फुटबॉल खिलाड़ियों ने नदी में तैराकी करने की सोची, तैराकी करने के दौरान यह बच्चे नदी में डूब गए थे।उसके बाद रविवार को इनके शव बरामद कर लिए गए। चकारिया पुलिस थाने के प्रभारी बख्तियारउद्दीन चौधरी ने कहा कि फायर सर्विस और नागरिक सुरक्षा के गोताखोरों की टीम को शव मिले।अधिकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को स्थानीय समयानुसार लगभग चार बजे छह बच्चे मातामुहूरी नदी में तैराकी करने गए थे लेकिन पानी के तेज बहाव में वे बह गए। इनमें से सिर्फ एक तैरकर तट के पास पहुंचने में कामयाब रहा।उन्होंने कहा कि किशोर खिलाड़ियों की मौत से सभी सकते में हैं और पूरे जिले में सन्नाटा पसरा है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल