21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

स्पेन की ट्रॉफी लिफ्ट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो वायरल, क्या सचमुच फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने उन्हें मंच से हटाया

Donald Trump FIFA WC Viral Video: स्पेन की वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप का मंच पर रुकने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। क्या सही में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो उन्हें मंच से हटाया… चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jul 20, 2026

Donald Trump FIFA WC Viral Video

स्पेन ने उठाई फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी। स्टेज पर डोनाल्ड ट्रंप भी नजर आए। (सोर्स: GOAL एक्स यूजर स्क्रीनशॉट)

Donald Trump FIFA World Cup 2026:फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खत्म होने के बाद जब स्पेन की टीम ट्रॉफी उठाने पहुंची, तो एक अलग ही नजारा देखने को मिला। चैंपियन टीम के जश्न के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अचानक चर्चा में आ गए। ट्रॉफी समारोह के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में ट्रंप पोडियम पर खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि स्पेन के खिलाड़ी ट्रॉफी उठाने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो उन्हें एक तरफ होने का इशारा करते दिखे। इस पल ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी।

ट्रॉफी समारोह में ट्रंप का वायरल वीडियो

स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद पदक और ट्रॉफी देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ मैदान पर मौजूद थे।

जब स्पेन की टीम ट्रॉफी उठाने के लिए मंच पर पहुंची, तब ट्रंप वहीं खड़े रहे। इसके बाद इन्फेंटिनो ने उन्हें संकेत देकर दूसरी तरफ जाने को कहा। यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इन्फेंटिनो ने क्यों किया इशारा?

वायरल वीडियो को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ एक्स यूजर का मानना है कि ट्रॉफी उठाने और लाइम-लाइट में रहने के हकदार विजेता टीम होती है। उस खास पल के लिए खिलाड़ी सालों तक कड़ी म्हणत करते हैं। इसलिए मंच भी उनका होना चाहिए। शायद इसी वजह से इन्फेंटिनो ने ट्रंप को थोड़ा पीछे हटने का इशारा किया, ताकि स्पेन के कप्तान और खिलाड़ी आसानी से ट्रॉफी लिफ्ट कर सकें। साथ ही इंजॉय कर सके उस पल को।

एक यूजर ने एक्स पर लिखा- वर्ल्ड कप स्पेन ने जीता था, इसलिए ट्रॉफी उठाने के समय खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए थी। ट्रंप को खुद पीछे हट जाना चाहिए था। कप्तान रोड्री उन्हें हटाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन ट्रंप वहीं खड़े रहे और बाद में टीम के साथ तस्वीर में दिखाई दिए।

ट्रंप को मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

ट्रॉफी समारोह से पहले जब ट्रंप मैदान पर पदक देने पहुंचे, तो दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कुछ लोगों ने उनका स्वागत किया, जबकि कुछ हिस्सों से विरोध की आवाजें भी सुनाई दीं। हालांकि, मैच के बाद का सबसे ज्यादा चर्चित पल स्पेन की जीत नहीं बल्कि ट्रंप का मंच वाला वीडियो बन गया। सोशल मीडिया पर लोग इस छोटे से घटनाक्रम पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्पेन की ऐतिहासिक जीत के बीच यह वायरल मोमेंट वर्ल्ड कप फाइनल की यादगार घटनाओं में शामिल हो गया।