21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

FIFA World Cup 2026: स्पेन में जश्न के दौरान 13 साल के लड़के की दर्दनाक मौत, दो घायल

Spain Teenager Death: स्पेन की वर्ल्ड कप जीत की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई। जब जश्न के दौरान फव्वारा ढह गया। हादसे में 13 साल के लड़के की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jul 20, 2026

Spain Teenager Death

स्पेन: फीफा वर्ल्ड कप जीत का जश्न मातम में बदला (सोर्स: The Touchline एक्स स्क्रीनशॉट)

FIFA World Cup Celebration Tragedy:फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद पूरे स्पेन में खुशी का माहौल था। देशभर में लोग सड़कों पर उतरकर अपनी टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे थे। लेकिन इसी जश्न के बीच एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। जीत की खुशी देखते ही देखते गम में बदल गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन के स्यूदाद रोड्रिगो शहर में वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के दौरान एक फव्वारे का हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में 13 साल की लड़के की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

बता दें यह घटना स्पेन के वेस्ट सिटी स्यूदाद रोड्रिगो में हुई। यह शहर पुर्तगाल बॉर्डर के पास सलामांका स्टेट में स्थित है। यहां सैकड़ों लोग स्पेन की वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे। आधी रात के कुछ समय बाद अर्बोल गोर्डो फव्वारे का ऊपरी हिस्सा अचानक टूटकर भीड़ पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय इमरजेंसी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। बचाव अभियान चलाया गया। लेकिन 13 साल की बच्चे को बचाया नहीं जा सका। दो अन्य लोगों को चोटें आईं, जिनका इलाज किया गया।

स्पेन की ऐतिहासिक जीत पर छाया मातम

इस बीच स्यूदाद रोड्रिगो प्रशासन ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। टाउन हॉल ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रशासन ने कहा कि जिस दिन पूरा शहर जीत का जश्न मना रहा था, वही दिन एक दुखद याद बन गया। इस हादसे ने स्पेन की ऐतिहासिक जीत की खुशियों पर दुख का साया डाल दिया।

मैच का रिपोर्ट कार्ड भी जानिए…

स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमें 90 मिनट तक कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल करके स्पेन को जीत दिलाई। स्पेन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने कई बेहतरीन बचाव किए और अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग

FIFA World Cup 2026