
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना (Photo - X/@FIFA)
FIFA World Cup 2026, ENG vs ARG Semifinal Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला फुटबॉल जगत की दो सबसे बड़ी दुश्मन टीमों के बीच होने जा रहा है। अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम रविवार को होने वाले फाइनल में स्पेन से भिड़ेगी, जो पहले ही फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर चुका है।
इन दोनों टीमों का इतिहास बहुत पुराना और रोमांचक रहा है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 5 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें से 3 बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। हालांकि, फैंस को आज भी 1986 का वो मैच याद है जब डिएगो माराडोना ने हैंड ऑफ गॉड गोल दागा था।
थॉमस ट्यूशेल की कोचिंग में इंग्लैंड की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। इंग्लैंड ने नॉकआउट स्टेज में पहले मैक्सिको को 3-2 से और फिर क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। कप्तान हैरी केन आगे से टीम को लीड कर रहे हैं, वहीं मिडफील्ड में ज्यूड बेलिंगहैम का जलवा देखने को मिल रहा है।
दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश में है। लियोनल स्कालोनी की टीम ने केप वर्डे, मिस्र और स्विट्जरलैंड को हराकर यहां तक का सफर तय किया है। 39 साल के हो चुके दिग्गज लियोनल मेसी अब भी टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। फैंस को इस मैच में मेसी और बेलिंगहैम के बीच एक बेहतरीन टक्कर देखने को मिलेगी।
तारीख और समय: यह ब्लॉकबस्टर सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार गुरुवार, 16 जुलाई को रात 12:30 बजे (आधी रात को) शुरू होगा।
टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: भारत में फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2, और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच डीडी स्पोर्ट्स (Doordarshan) पर भी लाइव दिखाया जाएगा।
लाइव स्ट्रीमिंग: अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
Updated on:
15 Jul 2026 05:33 pm
Published on:
15 Jul 2026 05:32 pm
