16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में किस गलती की वजह से हारी इंग्लैंड, कोच ने बताई कहां हुई चूक

FIFA World Cup: इंग्लैंड के कोच थॉमस टूचेल ने अर्जेंटीना से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम ने बढ़त मिलने के बावजूद खेल पर नियंत्रण खो दिया। अब इंग्लैंड तीसरे स्थान के प्लेऑफ में फ्रांस से भिड़ेगा, जबकि अर्जेंटीना फाइनल में स्पेन का सामना करेगा।
2 min read
Google source verification
England team in FIFA World Cup 2026

सेमीफाइनल में हार के बाद इंग्लैंड की टीम निराश (फोटो- FIFA)

Argentina vs England in FIFA World Cup 2026: गुरुवार की सुबह इंग्लैंड का सपना टूट गया, जब फीफा वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से उसे हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड ने आखिरी बार 1966 में वर्ल्डकप की ट्रॉफी उठाई थी। उसके 60 साल के बाद टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन अंतिम 4 में उसे अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा और फिर खिताबी जीत का सपना अधूरा रह गया। टीम के हेड कोच थॉमस टूचेल ने अर्जेंटीना से मिली हार पर निराशा जताई और वजह भी बताई।

आखिरी 7 मिनट पड़े इंग्लैंड पर भारी

कोच का कहना है कि इंग्लैंड जीत के बेहद करीब था, लेकिन पहला गोल करने के बाद टीम अपना प्रदर्शन उसी स्तर पर बनाए नहीं रख सकी। टूचेल ने माना कि टीम ने कई अच्छे मौके गंवाए और मैच के आखिरी मिनटों में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। अटलांटा में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में एंथनी गॉर्डन के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली थी, हालांकि मैच के अंतिम सात मिनटों में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी की। एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में बराबरी का गोल किया, जबकि लाउतारो मार्टिनेज ने इंजरी टाइम में विजयी गोल दागकर अर्जेंटीना को 2-1 से शानदार जीत दिलाई।

मैच के बाद टूचेल ने कहा कि उनकी टीम ने गोल करने के बाद खेल पर नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा, "हम जीत के बहुत करीब थे, लेकिन बढ़त मिलने के बाद हम जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक हो गए। हमने गेंद पर अपना नियंत्रण नहीं बनाए रखा और विपक्ष को कई क्रॉस, शॉट और गोल करने के मौके दे दिए।" उन्होंने बताया कि टीम ने बाद में डिफेंस को मजबूत करने के लिए पांच डिफेंडरों के साथ खेलने की रणनीति अपनाई।

टूचेल ने आगे कहा, "अर्जेंटीना के खिलाड़ियों का लगभग हर हेडर सटीक बैठ रहा था और वह लगातार हमारे बॉक्स में गेंद भेज रहे थे। हमने बीच के गैप को बंद करने और डिफेंस को मजबूत करने की कोशिश की, लेकिन हम गेंद अपने पास नहीं रख पाए। अगर आपके पास गेंद नहीं होगी तो दबाव से निकलना मुश्किल हो जाता है।"

इंग्लैंड के कोच ने कहा कि उस समय उन्हें नहीं लगा कि सब्स्टिट्यूशन से मैच का रुख बदल जाएगा। उनका मानना था कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी ही स्थिति संभाल सकते हैं, लेकिन टीम आखिरी मिनटों में बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी। हार से टूचेल निराश नजर आए, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों की मानसिकता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ मैदान पर झोंक दिया। हम 1-0 की बढ़त के हकदार थे और पूरे टूर्नामेंट में यह हमारा सबसे अच्छा प्रदर्शन था। जीत नहीं मिली, पर खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे पर मुझे गर्व है।"

अभी भी इतिहास रचने का मौका

टूचेल ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड ने लंबी यात्राएं कीं, ऊंचाई वाले मैदानों पर मुकाबले खेले, गर्म मौसम में खेला और एक मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ भी चुनौती का सामना किया। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने हर मुकाबले में पूरा दम लगाया। अब इंग्लैंड का सामना शनिवार को तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्लेऑफ मुकाबले में फ्रांस से होगा, जहां तीसरा स्थान हासिल कर पिछले 60 सालों में विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने की कोशिश करेगी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग

FIFA World Cup 2026