20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fastest World Cup Goal: मैटिअस गलार्जा ने किया फीफा वर्ल्डकप 2026 का सबसे तेज गोल, 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद पैराग्वे ने दर्ज की जीत

Fastest Goal in FIFA World Cup 2026: पैराग्वे के मैटिअस गलार्जा ने तुर्की के खिलाफ 64वें मिनट में गोल कर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में सबसे तेज गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।

2 min read
Google source verification
Matias Galarza scored in 64 second for paraguay

मैटिअस गलार्जा (फोटो- FIFA)

Fastest Goal in World Cup History: पैराग्वे के मैटिअस गलार्जा ने तुर्की के खिलाफ मैच शुरू होने के 64 मिनट में गोल कर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट से सबसे तेज गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। फीफा वर्ल्डकप 2026 के ग्रुप D के इस मुकाबले में दुनिया की 32वें नंबर की टीम तुर्की ने सोचा भी नहीं होगा कि रैकिंग में उनसे पीछे रहने वाली पैराग्वे 64वें सेकेंड में बढ़त हासिल कर लेगी। इस वर्ल्डकप में मोरक्को के इस्माइल सैबारी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 71वें मिनट में गोल किया था, जिससे गलार्जा आगे निकल गए।

फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज गोल (60 सेकेंड)

खिलाड़ीसमयवर्ष
हाकन शुकुर11 सेकंड2002
वाक्लाव मासेक15 सेकंड1962
अर्नेस्ट लेहनर25 सेकंड1934
ब्रायन रॉब्सन28 सेकंड1982
क्लिंट डेम्पसी30 सेकंड2014
बर्नार्ड लाकोम्बे31 सेकंड1978
आर्ने नाइबर्ग35 सेकंड1938
एमिल वेनांते35 सेकंड1938
फ्लोरियन अल्बर्ट50 सेकंड1962
अडालबर्ट डेसू50 सेकंड1930
पाक स्युंग-जिन50 सेकंड1966
सेल्सो अयाला52 सेकंड1998
माथियास योर्गेनसेन55 सेकंड2018

इस गोल के बाद तुर्की ने आक्रामक रुख अपनाया और लगातार पैराग्वे के पोस्ट पर हमला किया। दूसरी ओर पैराग्वे ने डिफेंस मोड ऑन किया और मैच में सिर्फ 2 ही बार गोल पर शॉट लगा पाई। हालांकि पहले हाफ के खत्म होने से पहले पैराग्वे के मिगेल अम्लिरोन को रेड कार्ड मिल गया। इसके बाद दूसरे हाफ में बढ़त हासिल करने के बावजूद डिफेंस मोड में रही। क्योंकि उन्हें दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

दूसरे हाफ में गेंद पर ज्यादातर कंट्रोल तुर्की का रहा और वो लगातार हमला करती रही लेकिन पैराग्वे के डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हुई। कुल मिलाकर इस मुकाबले में पैराग्वे के साथ दूसरे मिनट में गोल के बाद कुछ भी अच्छा नहीं हुआ, फिर भी टीम जीतने में सफल रही।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 – समूह D अंक तालिका

टीममैचजीतड्रॉहारकिए गए गोलखाए गए गोलअंक
यूएसए2200616
ऑस्ट्रेलिया2101223
पैराग्वे2101243
तुर्की2002030

ये पैराग्वे की टूर्नामेंट में पहली जीत है और वह अभी भी अगले दौर में पहुंच सकती है। दूसरी ओर तुर्की लगातार दूसरा मुकाबला हारने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है।