19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA: अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 हराया, यूएस ने बनाई नॉकआउट में जगह

FIFA world cup 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। आत्मघाती गोल और एलेक्स फ्रीमैन के शानदार हेडर की बदौलत अमेरिका ने राउंड ऑफ 32 में जगह लगभग पक्की कर ली, जबकि ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ गईं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 20, 2026

FIFA

FIFA: अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 हराया(फोटो-X/@brfootball)

USA vs Australia: फीफा विश्व कप 2026 में अमेरिका का शानदार प्रदर्शन जारी है। ग्रुप-डी के अहम मुकाबले में अमेरिकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। सिएटल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अमेरिका ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और पहले हाफ में किए गए दो गोलों की बदौलत मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।

पहला हाफ


अमेरिका को पहला गोल मैच के 11वें मिनट में मिला। फोलारिन बालोगुन ने बॉक्स के अंदर एक तेज लो क्रॉस भेजा, जिसे ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर कैमरन बर्गेस क्लियर करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि गेंद उनके ही पैर से टकराकर गोलपोस्ट के अंदर चली गई और यह आत्मघाती गोल अमेरिका के खाते में दर्ज हो गया। इस शुरुआती बढ़त ने अमेरिकी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा दिया, जबकि ऑस्ट्रेलिया दबाव में आ गया। पहले हाफ के अंत से ठीक पहले अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। 43वें मिनट में सर्जिनो डेस्ट के प्रयास से बने मौके का फायदा उठाते हुए एलेक्स फ्रीमैन ने शानदार हेडर लगाकर गेंद को जाल में पहुंचा दिया। गोल के बाद वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) से इसकी समीक्षा की गई, लेकिन जांच के बाद गोल को वैध माना गया। इसके साथ ही अमेरिका ने हाफ-टाइम तक 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे हाफ का खेल


दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की कोशिश जरूर की। टीम ने कुछ अच्छे आक्रमण भी किए और अमेरिकी गोल पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन अमेरिका की मजबूत डिफेंस लाइन के सामने उसे सफलता नहीं मिल सकी। अमेरिकी खिलाड़ियों ने संयमित खेल दिखाया और मैच के अंत तक बढ़त को सुरक्षित रखा। इस जीत के साथ अमेरिका ने ग्रुप-डी में लगातार दूसरी सफलता हासिल की है। विश्व कप के इतिहास में यह केवल दूसरा अवसर है जब अमेरिकी टीम ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार आगे के मुकाबलों को और चुनौतीपूर्ण बना सकती है, क्योंकि अब उसके लिए अगले दौर में पहुंचने की राह कठिन हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग

FIFA World Cup 2026