4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Super Cup Final: एफसी गोवा और चेन्नइयन सिटी एफसी के बीच होगी जंग

शनिवार को खेला जाएगा सुपर कप का फाइनल मुकाबला। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगी जंग। चेन्नइयन एफसी के खिलाफ एफसी गोवा का पलड़ा थोड़ा भारी।
2 min read
Google source verification
Chennaiyin City FC

भुवनेश्वर। सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट अपने निर्णायक मोड़ पर आ गया है। शनिवार को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी एफसी गोवा और चेन्नइयन एफसी की टीमें। मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।

आई-लीग क्लब चेन्नइयन ने क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी को शिकस्त देकर उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस बात ये तो तय हो गया कि इस सुपर कप की विजेता कोई नई टीम होगी।

कौन किस पर भारी-

आईएसएल की दो टीमों के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले में गोवा टीम का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है। इस सीज़न में गोवा का प्रदर्शन दमदार रहा है और उसने आईएसएल का खिताबी मुकाबला भी खेला था।

बेंगलुरू ने फाइनल को जीतकर खिताब अपने नाम किया था। मौजूदा आई-लीग चैम्पियन चेन्नइयन को 3-0 से हरा चुकी गोवा की टीम इस बार अपनी रणनीति बदलना चाहेगी।

गोवा टीम ने अभी तक टूर्नामेंट के तीन मुकाबलों में कुल 10 गोल किए हैं जो उसके मनोबल और प्रदर्शन को दर्शाता है।

मिडफील्डर इदू बेदिया फाइनल मैच खेलेंगे, जो टीम के लिए बड़ी राहत की खबर है। बेदिया के आने से फेरान कोरोमिनास के ऊपर से दबाव कुछ कम होगा और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

चकमा दे सकती है चेन्नइयन-
वहीं दूसरी ओर दो बार की आईएसएल चैम्पियन चेन्नइयन टीम की बात करें तो वह इस बार अलग स्तर का खेल दिखा रही है। टीम ने अपने अच्छे प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है।

चेन्नइयन ने तीन मुकाबलों में छह गोल करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। इस दौरान चेन्नइयन के खिलाफ विपक्षी टीम केवल एक गोल ही कर पाई, जिससे पता चलता है कि उसकी रक्षापंक्ति कितनी मजबूत है।

टीम के अहम खिलाड़ियों की बात करें तो इनमें मेल्सोन अलावेस, इली साबिया और धनपाल गणेश ने नाम शामिल हैं। इसके अलावा अनिरुद्ध थापा और राफेल अगुस्तो भी टीम को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करते हैं।