30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुटबॉल
मैथ्यू लेकी ने पैरों के बीच बॉल घुमाकर दाग दिया तूफानी गोल, देखें Video
Play video

मैथ्यू लेकी ने पैरों के बीच बॉल घुमाकर दाग दिया तूफानी गोल, देखें Video

FIFA 2022 : ऑस्ट्रेलिया-डेनमार्क के बीच हुए मैच में मैथ्यू लेकी ने हैरतअंगेज गोल किया है। ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉलर मैथ्यू लेकी अकेले ही बॉल को लेकर निकले तो विपक्षी टीम के खिलाड़ी देखते रह गए। मैथ्यू लेकी गोल पोस्ट की ओर दौड़े तो डेनमार्क टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकी ने अपने पैरों के बीच बॉल घुमा डाली और बाएं पैर से तूफानी गोल दागा। लेकी के शॉट से डेनमार्क का गोलकीपर भी गच्चा खा गया। गोलकीपर की डाइव बेकार गई और बॉल सीधा नेट में जा टकराई। मैथ्यू लेकी ने सभी को छकाते हुए ये शानदार गोल दाग किया है।
Google source verification