3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: बड़ी खबर ये नहीं कि जर्मनी के खिलाफ जीता मेक्सिको, फैंस के सेलिब्रेशन से आया भूकंप

FIFA WORLD CUP के ग्रुप एफ के एक रोमांचक मुकाबले में रविवार को इर्विग लोजानो के एकमात्र गोल की बदौलत मेक्सिको ने मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को 1-0 से मात दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 10:19 AM IST

fan celebration trigger earthquake in mexico

FIFA WC 2018: बड़ी खबर ये नहीं कि जर्मनी के खिलाफ जीता मेक्सिको, फैंस के सेलिब्रेशन से आया भूकंप

नई दिल्ली। रविवार की रात हजारों की संख्या में मेक्सिको के फुटबॉल फैंस अपनी टीम को जर्मनी के खिलाफ फीफा विश्व कप मैच में समर्थन देने के लिए सड़कों पर थे। इस विश्व कप में यह जर्मनी और मेक्सिको दोनों का पहला मैच था। मेक्सिको की टीम ने 1985 के बाद कभी भी जर्मनी के खिलाफ कोई भी मैच नहीं जीता था लेकिन फिर भी फैंस में अपनी टीम की जीत के लिए गजब का उत्साह था। मैच के दौरान जब 35वें मिनट में मेक्सिको के इर्विग लोजानो ने जर्मनी के खिलाफ गोल दागा, फैंस ने इस गोल को इतने जोश से मनाया कि मेक्सिको में भूकंप आ गया। मेक्सिको की टीम विश्व कप में सबसे बेहतर छठे स्थान तक ही पहुंच सकी है लेकिन इस बार मौजूदा चैंपियन पर जीत हासिल कर उसकी उम्मीदों को बड़ा बल मिला है।


लोजानो ने दागा गोल
मैच के 35वें मिनट में मेक्सिको के खिलाड़ी जर्मनी के डिफेंस को भेदकर शुरुआती बढ़त बनाने में कामयाब रहे। मेक्सिको के स्टार फारवर्ड जेवियर हर्नादेज ने हाफ लाइन से अपनी दाईं ओर खड़े इर्विग लोजानो को पास दिया जिन्होंने जर्मनी के डिफेंडर को छकाते हुए 12 गज की दूरी से शानदार गोल किया। आपको बता दें कि लोजानो अपनी टीम के लिए क्वालीफ़ायर में भी सबसे अधिक 4 गोल दागने वाले खिलाड़ी थे। इस गोल के बाद कई मौके मिले लेकिन जर्मनी की टीम उनको गोल में तब्दील नहीं कर सकी।


लोजानो के गोल से आया भूकंप
लोजानो के गोल से मेक्सिको शहर में भूकंप के झटके महसूस हुए। मेक्सिको में उत्साह का यह माहौल था कि भूकंप नापने वाली रिक्टर स्केल पर 4.3 की त्रीवता का भूकंप मापा गया। भोगौलिक संस्थानों ने बताया कि यह भूकंप इतने अधिक लोगों के एक साथ कूदने से आया। सेंट्रल जोकालो स्क्वायर पर लोग बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए इकठ्ठा हुए थे, पहला गोल लगते ही सभी इतने उत्साह में कूदे कि यह भूकंप आया। यह भूकंप किसी को नुक्सान पहुंचाने वाला नहीं था। इससे केवल ऊपर सतह की धरती हिली थी।

मेक्सिको की जीत के आकड़े
जर्मनी फीफा रैंकिंग में नंबर 1 टीम है और मेक्सिको नंबर 15 की टीम है। जर्मनी की टीम 2014 वर्ल्ड कप की चैंपियन भी है। जर्मनी और मेक्सिको के बीच हुए पिछले 10 मैचों में 5 ड्रा रहे हैं और 5 में जर्मनी ने जीत दर्ज की है। रविवार को हुए मैच से पहले मेक्सिको ने जर्मनी पर वर्ल्ड कप में कभी जीत दर्ज नहीं की थी। जर्मनी की टीम ने अपना वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला पिछले साथ 7 वर्ल्ड कप से नहीं हरा था। पिछले चार वर्ल्ड कप में उसने अपने पहले मुकाबले में 20 गोल दागे हैं लेकिन वह कल के मैच में एक भी गोल नहीं कर सका।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल