वीह की हैट्रिक, क्वार्टर फाइनल में अमरीका
टिम वीह की हैट्रिक की बदौलत अमरीका ने सोमवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए फीफा अंडर-17 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पराग्वे को मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में अमरीका के लिए वीह के अलावा, फारवर्ड जोश सार्जेंट और मिडफील्डर एंड्रयू कार्लटन ने भी गोल किया।