3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018: विश्व कप से एक दिन पहले स्पेन ने अपने मुख्य कोच को किया बर्खास्त, जानें क्या थी वजह

विश्व कप शुरू होने से एक दिन पहले ही स्पेन ने अपने मुख्य कोच को बर्खास्त कर दिया है। इसे स्पेन की टीम के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Jun 2018, 5:24 PM IST

football

FIFA 2018: विश्व कप से एक दिन पहले स्पेन ने अपने मुख्य कोच को किया बर्खास्त, जानें क्या थी वजह

नई दिल्ली । स्पेन ने फीफा विश्व कप की शुरुआत से एक दिन पहले ही अपने मुख्य कोच जुलेन लोपतेगुई को बर्खास्त करने की घोषणा कर पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। बीबीसी के अनुसार, लोपतेगुई को मंगलवार को रियल मेड्रिड के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी, जिसके एक दिन बाद ही यह घोषणा की गई है।

100 % रिकॉर्ड के बाद भी हटाया-

स्पेन फुटबाल महासंघ (आरएफईएफ) ने कहा कि उसने 51 वर्षीय लोपतेगुई को इसलिए कोच पद से हटाया गया क्योंकि रियल क्लब के साथ उनके करार की जानकारी संघ को नहीं थी। आपको बता दें लोपतेगुई स्पेन टीम के 20 मैचों के लिए मैनेजर की भूमिका में थे। इन 20 मैचों में स्पेन की टीम को किसी भी मैच में हार का स्वाद नहीं चखना पड़ा था। स्पेन ने तब 14 मैचों में जीत हासिल की थी और 6 मैचों को ड्रॉ पर खत्म किया था ।

पूर्व कोच के कारण पहले भी थी स्पेन की टीम सुर्ख़ियों में-

फीफा विश्व कप में स्पेन की खिताब पर दावेदारी को लेकर उन्हीं के पूर्व कोच ने एक बयान जारी किया था। स्पेन के पूर्व कोच विसेंटे डे बोस्के ने कहा था कि स्पेन रूस में शुरू हो रहे फीफा विश्व कप में जीत का अकेला प्रबल दावेदार नहीं है, बाकी टीमें भी इस रेस में उसके साथ खड़ी हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, विसेंटे ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 2010 का विश्व विजेता उन टीमों में से हैं जो विश्व कप जीत सकता है लेकिन सिर्फ स्पेन ही जीत का प्रबल दावेदार नहीं है।

पहले ही मैच में रोनाल्डो से है सामना-

विश्व कप की शुरुआत कल से हो रही है। स्पेन को इसमें ग्रुप-बी में पुर्तगाल, ईरान और मोरक्को के साथ रखा गया है। स्पेन को शुरुआत से ही इस ट्रॉफी का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इस विश्व कप में स्पेन अपने सफर का आगाज शुक्रवार को करेगा। शुक्रवार को स्पेन का सामना पुर्तगाल से होना है। लिहाजा स्पेन की टीम को पहले ही मैच में रोनाल्डो का सामना करना है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल