3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटबाल की नर्सरी बना एमपी का यह शहर, हर ग्राउंड पर दिखता है यह नजारा

फुटबाल की नर्सरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 13 Jun 2018, 3:18 PM IST

FIFA, Football World Cup, 14 June 2018

FIFA, Football World Cup, 14 June 2018

जबलपुर. फीफा वल्र्ड कप का खुमार लोगों पर चढ़ चुका है। १४ जून से हर रोज फुटबॉल मैचेज का मजा उठाने का मौका मिलेगा। इसके चलते शहर में अभी से उत्साह और उमंग की लहर देखने को मिल रही है। हाल तो यह है कि शहर इन दिनों फुटबाल की नर्सरी बन गया लगता है। इसका अंदाजा शहर के विभिन्न स्पोट्र्स ग्राउंड में चलने वाली फुटबॉल प्रैक्टिस से लगाया जा रहा है। शाम होते ही सिटी यंगस्टर्स अपनी-अपनी टोलियों के साथ ग्राउंड का रुख करते हैं, ताकि फुटबॉल में परफेक्ट बन सकें। फीफा वल्र्डकप की खुमारी के कारण इन दिनों फुटबॉल खेलना अधिक पसंद किया जा रहा है। शिवाजी ग्राउंड हो या फिर पुलिस लाइंस मैदान इन दिनों हर कहीं शाम के वक्त प्लेयर्स फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।


फेवरिट टीम को होगा सपोर्ट
सिटी यंगस्टर्स का कहना है कि फीफा वल्र्डकप १४ जून से स्टार्ट होना है। एेसे में इसका क्रेज अभी से युवाओं पर छा चुका है। फीफा वल्र्डकप के दौरान हमेशा प्रतिभागियों को फैंस द्वारा चियरअप किया जाता है। इस बार अलग-अलग देशों की फुटबॉल टीमों में नए खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं, जिनकी परफॉर्मेंस से लोग उनके फैन बनने की तैयारी में हैं।


पुराने प्लेयर्स की परफॉर्मेंस का इंतजार
सिटी प्लेयर्स का कहना है कि नए खिलाडि़यों के साथ पुराने प्लेयर्स मैसी, रोनाल्डो, नेमार, लुइस, टोनी क्रूज की परफॉर्मेंस देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि इन खिलाडि़यों के बिना फीफा का एक्साइटमेंट अधूरा रहता है। एेसे में प्लेयर्स के प्रति दीवानगी के लिए कई फैंस फुटबॉल देखना पसंद करते हैं।


एप्स एंड लाइव टीवी पर मजा
सिटी यंगस्टर्स ने फीफा वल्र्डकप का मजा उठाने के लिए तरह-तरह के इन्फॉर्मेशन एप्लिकेशन, अपडेट पेजेज और लाइव टीवी को डाउनलोडिंग करने का काम शुरू कर दिया है। इससे कहीं भी रहते हुए हर मैच के रोमांच का मजा लिया जा सके।