सोश्ल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विनिसियस जूनियर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरा एक बिल्ली उनकी टेबल पर आ कर बैठ गई। तभी कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक प्रेस ऑफिसर ने बिल्ली को अजीब तरीके से उठाया और दूसरी ओर फेंक दिया।
fifa world cup 2022 कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ब्राज़ील का सफर समाप्त हो गया है। पिछले बार की फाइनलिस्ट क्रोएशिया ने उन्हें पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया है। इस हार के बाद फैंस ब्राजील की टीम को सोशल मीडिया यूमें ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें एक बिल्ली का श्राप लगा है।
दरअसल सोश्ल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विनिसियस जूनियर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरा एक बिल्ली उनकी टेबल पर आ कर बैठ गई। तभी कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक प्रेस ऑफिसर ने बिल्ली को अजीब तरीके से उठाया और दूसरी ओर फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस कह रहे हैं कि इस बिल्ली के श्राप के चलते ब्राज़ील इतनी बुरी तरह हारा है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ब्राजील टीम के क्वार्टर फाइनल मैच से पहले की थी।
एक यूजर ने इसी वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, 'इसी बिल्ली का श्राप लगा है ब्राजील को।' जबकि एक अन्य यूजर ने ब्राजील की हार से पहले ही ट्वीट कर कहा था, 'बिल्ली के साथ ऐसा नहीं करना था अब ब्राजील यह वर्ल्ड कप नहीं जीत रहा है।'
बता दें खाड़ी देशों में खासकर कतर में बिल्ली और उसकी प्रजाति के पशुओं का काफी सम्मान किया जाता है। ऐसे में ब्राज़ील टीम की इस हरकत की काफी आलोचना भी हुई है। क्वार्टर फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने अपनी सभी गोल स्कोर किए। वहीं ब्राज़ील पहला और चौथा गोल मिस कर गई। इस जीत के साथ क्रोएशिया फीफा वर्ल्ड कप में चार पेनल्टी शूटआउट जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा जर्मनी कर चुकी है।