30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2022: क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया, 24 साल बाद तीसरे स्थान पर किया फिनिश

CRO vs MOR: क्रोएशिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ क्रोएशिया ने 24 साल बाद तीसरे स्थान पर वर्ल्ड कप समाप्त किया है। इससे पहले साल 1998 में तीसरे स्थान पर रही थी।

2 min read
Google source verification
croatia.jpg

CROATIA vs morocco FIFA world cup 2022: कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में तीसरे स्थान और चौथे स्थान के लिए मोरक्को और क्रोएशिया के बीच प्लेऑफ मैच खेला गया। इस मैच में क्रोएशिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-1 से हरा दिया। क्रोएशिया के कप्तान लूका मॉड्रिच का यह आखिरी विश्व कप मैच था और टीम ने उन्हें विजयी विदाई दी।


इस जीत के साथ क्रोएशिया ने 24 साल बाद तीसरे स्थान पर वर्ल्ड कप समाप्त किया है। इससे पहले साल 1998 में तीसरे स्थान पर रही थी। इस मैच में नौ मिनट के अंदर दो गोल दागे गए। पहले सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने हेडर से गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

जोस्को ग्वार्दियोल ने क्रोएशिया के लिए वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र फिलहाल 20 साल और 328 दिन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इविचा ओलिच के नाम था। उन्होंने 2002 में इटली के खिलाफ 22 साल 267 दिन की उम्र में गोल दागा था। ग्वार्दियोल ने इवान पेरिसिच के असिस्ट पर गोल किया। 2014 से लेकर अब तक विश्व कप में पेरिसिच गोल में दूसरा सबसे ज्यादा इन्वोल्वमेंट है। 2014 के बाद से क्रोएशिया के लिए 11 गोल में उनका योगदान रहा है। इससे ज्यादा सिर्फ लियोनल मेसी के नाम है। वह 16 गोल में योगदान दे चुके हैं।

42वें मिनट में क्रोएशिया के मिस्लाव ओरसिच ने गोल दाग अपनी टीम को मोरक्को पर 2-1 की बढ़त दिलाई। लिवाजा के असिस्ट पर ओरसिच ने यह गोल किया। हाफ-टाइम तक क्रोएशिया ने मोरक्को पर 2-1 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में मोरक्को ने कई अटैक कर वापसी करने की कोशिश की। लेकिन क्रोएशिया की डिफेंस ने उन्हें गोल दागने का कोई मौका नहीं दिया और मोरक्को यह मैच हार गई। इस हार के साथ उन्हें चौथे ष्टन पर इस वर्ल्ड कप के सफर को समाप्त करना पड़ा।

Story Loader