
आईपीएल और फीफा वर्ल्ड कप के टिकट रेट में जमीन-आसमान का अंतर।
FIFA World Cup 2022 Tickets : फुटबॉल का महाकुंभ पहली बार गल्फ देशों में खेला जाएगा। कतर की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 का शुभारंभ 20 नवंबर से होगा और 18 दिसंबर को फाइनल के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप में कुल 32 टीम हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से 6 टीम एशिया की हैं, इनमें भारत नहीं हैं। बावजूद इसके भारत में फुटबॉल के लाखों को समर्थक हैं, जो फीफा वर्ल्ड कप देखते हैं। फुटबॉल के प्रशंसक लाइव टीवी चैनल या फिर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से घर बैठे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, स्टेडियम में लाइव मैच देखने के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।
फुटबॉल के भारतीय प्रशंसकों को साफ कर दें कि कतर फीफा वर्ल्ड कप के टिकट बहुत महंगे हैं। फीफा वर्ल्ड कप और आईपीएल की तुलना करें तो दोनों के टिकट की कीमतों में जमीन आसमान का अंतर है। इंडियन प्रीमियर लीग में जहां अधिक से अधिक 35 हजार रुपये की टिकट में मैच देखा जा सकता है। वहीं, फीफा वर्ल्ड कप के मैच स्टेडियम में जाकर देखने के लिए अधिकतम 13 लाख रुपये से भी ज्यादा खर्चने पड़ेंगे।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में टिकट के रेट
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक के मुकाबलों के टिकट के दाम अलग-अलग हैं। ग्रुप स्टेज मैच की टिकट की कीमत करीब 53 हजार से 4.79 लाख रुपये तक है। इसी तरह प्री-क्वार्टर फाइनल मैच के लिए 37 हजार से 8 लाख रुपये, क्वार्टर फाइनल के लिए 47 हजार से 3.40 लाख रुपये, सेमीफाइनल के लिए एक टिकट की कीमत 77 हजार से 3.5 लाख रुपये तक है। जबकि फाइनल मुकाबले के एक टिकट की कीमत 2.25 लाख से 13.39 लाख रुपये तक है।
यह भी पढ़े - अश्विन है इस टीम के बड़े फैन, नए खिलाड़ियों को खेलता देखने के लिए भी उत्सुक
आईपीएल के टिकट के रेट
वहीं, आईपीएल मुकाबलों की बात करें तो पिछले आईपीएल में एक टिकट की कीमत कम से कम 400 रुपये थी। जबकि आईपीएल के एक टिकट की अधिकतम कीमत 35 हजार रुपये तक थी। अब आप सोच रहे होंगे की इसमें भी इतना अंतर कैसे है? तो जान लीजिये कि स्टेडियम के हिसाब से अलग-अलग कीमत तय की जाती है। 2022 के आईपीएल में जहां सबसे कम कीमत ईडन गार्डन्स कोलकाता में 400 रुपये से 14 हजार तक थी तो सबसे ज्यादा कीमत वानखेड़े मुंबई में 800 रुपये से 35 हजार रुपये तक थी।
ग्रुप स्टेज के टिकट के लिए भी मारामारी
फीफा की वेबसाइट के अनुसार, ग्रुप स्टेज के मैचों की अधिकतर टिकट बिक चुकी हैं। अब बहुत कम टिकट ही बचे हैं। फीफा की वेबसाइट पर ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं। बताया जा रहा है कि ऑफलाइन टिकट की बिक्री भी पहले आओ, पहले पाओ के नियम के तहत की जाएगी।
यह भी पढ़े - मेसी बनाम रोनाल्डो देखने के लिए बेकरार है यह पूर्व क्रिकेटर
Published on:
16 Nov 2022 01:19 pm

बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
