30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA World Cup 2022: रविचंद्रन अश्विन है इस टीम के बड़े फैन, नए खिलाड़ियों को खेलता देखने के लिए भी है उत्सुक

भारतीय गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 शुरू होने से पहले अपनी पसंदीदा टीम के बारे में बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Nov 2022, 12:24 PM IST

ravichandran_ashwin_interview.jpg

Ravichandran Ashwin

फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। 4 साल में एक बार आयोजित होने वाला फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) इस साल खेला जाएगा। फुटबॉल का महाकुंभ कहे जाने वाला फीफा वर्ल्ड कप 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर में खेला जाएगा। चूंकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने में सिर्फ 4 दिन ही बाकी है, तो दुनियाभर में फुटबॉल के फैंस का उत्साह भी ज़ोरो-शोरो पर है। भारत में भी फुटबॉल के कई फैंस हैं, जिनमें भारतीय स्पिन गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी एक है। हाल ही में अश्विन ने एक इंटरव्यू में फीफा वर्ल्ड कप 2022 पर चर्चा की।


स्पेन के फैन है अश्विन

हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में अश्विन ने बताया, "स्पेन (Spain) मेरी पसंदीदा फुटबॉल टीम है। मैं हमेशा से ही स्पेन का फैन रहा हूँ। मुझे नहीं पता कि इस साल के फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन कैसा प्रदर्शन करता है, पर मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूँ। दूसरी टीमों ने भी फुटबॉल के लेवल को ऊपर उठाया है और पिछले वर्ल्ड कप शानदार था। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि इस बार का वर्ल्ड कप भी शानदार होगा।"


यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: मेसी बनाम रोनाल्डो देखने के लिए बेकरार है यह पूर्व क्रिकेटर

कायलियन एम्बाप्पे का खेल भी पसंद है अश्विन को


अश्विन ने आगे बात करते हुए कहा, "पिछली बार के वर्ल्ड कप में फ्रांस के खिलाड़ी कायलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) का खेल देखने में मुझे मज़ा आया था। इस बार के वर्ल्ड कप में मैं उनके साथ ही कुछ नए खिलाड़ियों को खेलता देखने के लिए भी उत्सुक हूँ।"

आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि 2018 में फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप जिताने में एम्बाप्पे का अहम योगदान रहा था।


यह भी पढ़ें- Cristiano Ronaldo ने लगाया Manchester United पर धोखा देने का आरोप

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग