19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup Final: लियोनल मेसी का सपना तोड़ सकते हैं स्पेन के उनाई सिमोन, इनके सामने गोल करना मुश्किल

FIFA World Cup 2026 में अब तक स्पेन की टीम के खिलाफ एक ही गोल हो पाया है। उसके गोलकीपर उनाई सिमोन इस टूर्नामेंट में 14 सेव कर चुके हैं और 6 क्लीन शीट दर्ज कर इतिहास रच चुके हैं।
2 min read
Google source verification
Lionel Messi

लियोनल मेसी (फोटो- IANS)

Argentina vs Spain, FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना की टीम लगातार दूसरा खिताब जीतकर ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगी। ब्राजील ने 1958 और 1962 में लगातार दो बार फीफा वर्ल्डकप का खिताब जीता था। अर्जेंटीना ने 2022 में फ्रांस को हराकर खिताब अपने नाम किया था और अब खिताब डिफेंस करने की दहलीज पर खड़ी है।

उनाई सिमोन सबसे बड़ा खतरा

2010 की चैंपियन स्पेन की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी शामिल है, जो अर्जेंटीना और लियोनल मेसी के सपने को तोड़ सकता है। उस खिलाड़ी का नाम उनाई सिमोन है, जो अब तक इस वर्ल्डकप के सबसे बेहतरीन गोलकीपरों में से एक रहे हैं। सिमोन ने 14 सेव किए हैं और उनके खिलाफ सिर्फ एक ही गोल हो पाया है।

आपको बता दें कि स्पेन के खिलाफ अब तक सिर्फ एक गोल हुआ है, जो क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम ने किया था। इसके अलावा ग्रुप स्टेज में स्पेन ने तीन मुकाबले खेले, जिनमें उसने एक भी गोल नहीं खाया, जबकि पांच गोल किए। इसके बाद राउंड ऑफ 32 में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। फिर राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल को 1-0 से मात दी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया और सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की।

सिमोन की 'दीवार' को तोड़ना मुश्किल

फ्रांस की टीम में किलियन एम्बापे और ओसमाने डेम्बेले जैसे खिलाड़ियों के होते हुए भी स्पेन के खिलाफ उनका स्कोर कार्ड खाली रहा। इस गोलकीपर ने एक गोल तक नहीं करने दी। ऐसे में अर्जेंटीना के लिए इस मुकाबले में सबसे बड़ी चुनौती उनाई सिमोन की इस दीवार को तोड़ना होगी। स्पेन इस टूर्नामेंट में छह क्लीन शीट रखकर इतिहास पहले ही रच चुकी है। सिमोन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्पेन 2022 से लेकर 2026 तक विश्व कप में लगातार 650 मिनट तक कोई गोल नहीं खा पाया। यह उनका व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड भी बन गया।

फीफा वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में स्पेन का सामना अर्जेंटीना से भारतीय समयानुसार आज रात 2.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को भारत में Unit8 Sports पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।