19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या Lionel Messi वर्ल्डकप फाइनल के बाद ले लेंगे संन्यास? सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लग रहे कयास

Lionel Messi in FIFA World Cup 2026: 39 साल के मेसी इस टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल कर चुके हैं और स्पेन के खिलाफ वह फाइनल खेलने उतरेंगे। यह उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है।
2 min read
Google source verification
Lionel messi

लियोनल मेसी (फोटो- ians)

Lionel Messi Retirement Update: फीफा वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। अर्जेंटीना की टीम 7वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। इससे पहले उसने 3 बार खिताब जीता है और 3 बार फाइनल में हार झेलनी पड़ी है। रविवार की देर रात फाइनल में उतरने से पहले कप्तान लियोनल मेसी के रिटायरमेंट की चर्चा तेज हो गई है। मेसी ने मैच से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर अपने साथियों, कोचिंग स्टाफ और फैंस को शुक्रिया कहा। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि फाइनल मैच के बाद वो संन्यास ले लेंगे।

मेसी ने किया भावुक पोस्ट

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इतने सालों की सबसे अच्छी बात ये है कि ये सिर्फ खिताब जीतने की बात नहीं थी बल्कि एक सफर की बात थी। इस टीम के साथ अपना हर दिन शेयर करना, एक-दूसरे के साथ खेलना, मुश्किल पलों में उठना और हर पल का लुत्फ उठाना। मेरी टीम के हर साथी, कोचिंग स्टाफ, और उन सभी लोगों को जो हर दिन नेशनल टीम को एक परिवार बनाकर रखने की कोशिश करते हैं, उन सभी को शुक्रिया।"

मेसी ने 2022 वर्ल्डकप में भी शानदार प्रदर्शन किया था और अर्जेंटीना की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंसे उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल कर गोल्डन बूट का खिताब भी अपने नाम किया था। इस बार भी गोल्डन बूट की रेस में मेसी शामिल हैं। मेसी ने अब तक 8 गोल कर दिए हैं और 4 असिस्ट भी किए है। 2022 में भी फाइनल के बाद उनके संन्यास लेने की चर्चा हो रही थी। हालांकि मेसी ने ऐसा नहीं किया। हालांकि इस बार मेसी 39 साल के हो चुके हैं और अगले वर्ल्डकप तक 43 साल के हो जाएंगे।

अर्जेंटीना ने पहली बार 1978 में नीदरलैंड्स को हराकर खिताब जीता था। उसके बाद 1986 में उसने जर्मनी और 2022 में फ्रांस को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई। अगर आज रात वो स्पेन को हरा देती है तो 4 खिताब जीतने वाली दुनिया की चौथी टीम बन जाएगी। अब तक ब्राजील 5, जर्मनी 4 और इटली 4 खिताब अपने नाम कर चुकी है। दूसरी ओर स्पेन एक ही बार फाइनल में पहुंची है और उसने नीदरलैंड्स को हराकर 2010 में पहली खिताब जीता था। खास बात ये है कि दोनों टीमों ने एक ही टीम को हराकर पहला खिताब अपने नाम किया है।