20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Kylian Mbappe ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्डकप के इतिहास में दो बार गोल्डन बूट जीतने वाले बने पहले खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026 Final में सिर्फ एक गोल हुआ, लेकिन गोल्डन बूट की रेस का फैसला पहले ही हो चुका था। Kylian Mbappe ने 10 गोल और 3 असिस्ट के साथ लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट जीतकर इतिहास रच दिया
less than 1 minute read
Google source verification
Kylian Mbappe

गोल्डन बूट के साथ किलियन एम्बापे (फोटो- FIFA)

Golden Boot in Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में सिर्फ एक ही गोल हुआ और इससे यह तय हो गया कि किलियन एम्बापे (Kylian Mbappe) के नाम गोल्डन बूट अवॉर्ड होगा। रविवार को देर रात न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इससे पहले उसने 2010 में साउथ अफ्रीका में खेले गए खिताबी मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पहली बार ट्रॉफी उठाई थी।

एम्बापे ने दागे 10 गोल

इस मुकाबले से पहले किलियन एम्बापे ने तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल कर मेसी को गोल्डन बूट की रेस में पीछे छोड़ दिया था। मेसी ने इस टूर्नामेंट में 8 गोल किए, जबकि उनके नाम 4 असिस्ट भी रहे। वहीं, एप्बापे के नाम 10 गोल और 4 असिस्ट रहे। इसके अलावा फ्रांस के कप्तान ने वर्ल्डकप के इतिहास में सबसे ज्यागा गोल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 22 गोल दाग कर मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा।

रविवार को खेले गए फाइनल में मेसी न तो कोई गोल कर पाए और न ही कोई असिस्ट कर सके, जिसकी बदौलत किलियन एम्बापे लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 2022 में भी मेसी और एम्बापे के बीच गोल्डन बूट की रेस देखने को मिली थी और आखिर में फ्रांस के कप्तान ने उसे जीत लिया था। इस तरह वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो बार गोल्डन बूट अवॉर्ड अपने नाम किया है।

रैंकखिलाड़ीदेशपोजिशनगोलअसिस्ट
1किलियन एम्बाप्पेफ्रांसफॉरवर्ड (FW)104
2लियोनेल मेसीअर्जेंटीनाफॉरवर्ड (FW)84
3जूड बेलिंघमइंग्लैंडमिडफील्डर (MF)71
4एरलिंग हालांडनॉर्वेफॉरवर्ड (FW)70
5उस्मान डेम्बेलेफ्रांसफॉरवर्ड (FW)62
6हैरी केनइंग्लैंडफॉरवर्ड (FW)61
7मिकेल ओयारजाबालस्पेनफॉरवर्ड (FW)51
8इस्माइला सारसेनेगलफॉरवर्ड (FW)41
9जूलियन क्विनोनेसमेक्सिकोफॉरवर्ड (FW)41
10विनीसियस जूनियरब्राजीलफॉरवर्ड (FW)41