20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

FIFA World Cup Final: स्पेन से हारने के बावजूद अर्जेंटीना को मिले 317 करोड़ रुपए, जानें चैंपियन टीम की इनामी राशि

FIFA World Cup Prize Money: फीफा वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। जबकि स्पेन ने फाइनल में न हारने का रिकॉर्ड बना लिया।
2 min read
Google source verification
Lionel Messi and Yamal

मेसी और यमाल (फोटो- IANS)

FIFA World Cup Prize Money: फीफा वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा दिया। इससे पहले स्पेन की टीम 2010 में फाइनल में पहुंची थी और वहां भी उसने नीदरलैंड्स को हराकर खिताब जीता था। सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में विजयी गोल किया। इस तरह स्पेन फाइनल में कभी न हारने वाली टीम बन गई। इस जीत के बाद उसे 481 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली।

अर्जेंटीना को मिले 317 करोड़ रुपए

इस टूर्नामेंट के लिए फीफा ने लगभाग 7000 करोड़ रुपए की इनामी राशि की घोषणा की थी, जिसमें से अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचने के लिए 317 करोड़ रुपए मिले। खिताबी मुकाबले में लियोनल मेसी की अगुवाई वाली टीम निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से खिताब से चूक गई। पूरे मैच में वह सिर्फ एक बार शॉट टारगेट पर लगा सके, दूसरी ओर स्पेन ने 20 बार लक्ष्य पर निशाना साधा, जिसमें से 13 टारगेट गोल पर थे।

किस टीम को कितनी मिली पुरस्कार राशि?

स्थानटीम/चरणपुरस्कार राशि
🥇 1चैंपियन – स्पेन481 करोड़ रुपये
🥈 2उपविजेता – अर्जेंटीना318 करोड़ रुपये
🥉 3तीसरा स्थान – इंग्लैंड279 करोड़ रुपये
4चौथा स्थान – फ्रांस260 करोड़ रुपये
5-8क्वार्टर फाइनल183 करोड़ रुपये
9-16प्री-क्वार्टर फाइनल144 करोड़ रुपये
17-32राउंड ऑफ-32106 करोड़ रुपये
33-48ग्रुप स्टेज87 करोड़ रुपये

न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में 90 मिनट तक कोई गोल नहीं हो सका। स्पेन के टोरेस ने आखिरकार 106वें मिनट खाता खोल दिया। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने निको विलियम्स के हेडर से मिले मौके का फायदा उठाया और बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने अपना दूसरा FIFA वर्ल्ड कप खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने 2010 में नीदरलैंड्स को हराकर दक्षिण अफ्रीका में यह खिताब जीता था।

स्पेन ने लंबे समय तक बॉल पर पोजेशन बनाए रखा और पूरे फाइनल में बेहतर मौके बनाए। दूसरी ओर अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज शानदार फॉर्म में दिखे और उन्होंने बार-बार स्पेनिश टीम के हमलों को नाकाम किया। वहीं, अर्जेंटीना साफ-सुथरे मौके बनाने के लिए संघर्ष करती दिखी और कप्तान लियोनल मेसी को स्पेन के अनुशासित डिफेंस ने काफी हद तक रोके रखा।

एक्स्ट्रा टाइम में 10 खिलाड़ियों से खेली अर्जेंटीना

डिफेंडिंग चैंपियन को स्टॉपेज टाइम में बड़ा झटका लगा, जब मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया, जिससे एक्स्ट्रा टाइम के लिए अर्जेंटीना की टीम में खिलाड़ियों की संख्या घटकर 10 रह गई। स्पेन ने दबाव बनाना जारी रखा और उन्हें लगा कि उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में अपनी बढ़त दोगुनी कर ली है, लेकिन गोल से पहले फाउल होने के कारण उस प्रयास को अमान्य करार दिया गया। हालांकि, लुइस डे ला फुएंते की टीम ने संयम बनाए रखा और आसानी से मैच के आखिरी पल बिताते हुए अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर राज को खत्म कर दिया।