
Pele
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में से एक ब्राज़ील के लीजेंड पेले (Pele) को कुछ दिन पहले ही सांस संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। ब्राज़ील को तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पेले की तबियत बिगड़ने से दुनियाभर में उनके फैंस की चिंता बढ़ गई थी। पर हाल ही में पेले की बेटी ने उनके स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। उनकी बेटी केली अरानटेस नाससिमेंटो (Kely Arantes Nascimento) ने कहा है कि उनके पिता जल्द ही घर लौटेंगे।
फेफड़ों में समस्या के चलते हुए अस्पताल में भर्ती
पेले की तबियत के बारे में अफवाह चल रही थी कि उनकी हालत गंभीर है। इस बारे में उनकी बेटी ने जानकारी देते हुए कहा है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है और उनके पिता की स्थिति अब पहले से बेहतर है। उनकी बेटी ने बताया कि उनके पिता की उम्र 82 साल है और उन्हें फेफड़ों में समस्या है, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, पर अब उनकी स्थिति पहले से स्थिर है। उनकी बेटी ने यह भी बताया कि जब उनके पिता की तबियत और सुधरेगी, तब उन्हें घर वापस लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Pakistan: आम जनता कंगाल, सेना मालामाल
कोरोना की वजह से हुई फेफड़ों में समस्या
पेले की बेटी ने बताया कि उनके पिता को 3 हफ्ते पहले कोरोना हो गया था। इसी वजह से उन्हें फेफड़ों में भी समस्या हो गई थी, जिस वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ब्राज़ील के साओ पाओलो के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
फैंस जल्द ठीक होने की मांग रहे हैं दुआ
फुटबॉल लीजेंड पेले के जल्द ठीक होने की दुआ दुनियाभर में उनके फैंस मांग रहे हैं। पेले के फैंस उनके पोस्टर्स के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
Published on:
05 Dec 2022 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
