17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2022: फीफा शुरू होने से पहले चैम्पियन फ्रांस को लगा बड़ा झटका, करीम बेंजेमा चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर

FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 से पहले फ्रांस को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा पैर की चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बेंजेमा वर्ल्ड कप से बाहर होने वाले फ्रांस के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले चोट के कारण फ्रांस एन'गोलो कांटे और पॉल पोग्बा को खो चुके हैं।

2 min read
Google source verification
banzma.jpg

Karim Benzema ruled out Fifa world cup 2022: फुटबॉल का महाकुंभ कहा जाने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2022 आज से शुरू होने जा रहा है। 29 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट से पहले गत चैम्पियन फ्रांस को एक बड़ा झटका लगा है। फ्रांस के दिग्गज स्ट्राइकर करीम बेंजेमा चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन ने रविवार को दी है।

बेंजेमा वर्ल्ड कप से बाहर होने वाले फ्रांस के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले चोट के कारण फ्रांस एन'गोलो कांटे और पॉल पोग्बा को खो चुके हैं। बेंजेमा की चोट पर कोच डिडिएर डेस्चैंप्स ने कहा, 'मैं बेंजेमा के लिए बहुत दुखी हूं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप को अपना गोल बनाया था। हालांकि, इस चोट के बावजूद मुझे अपनी टीम पर पूरा विश्वास है। हम हमारे सामने मौजूद चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

34 वर्षीय खिलाड़ी मांसपेशियों की चोट के कारण विश्व कप से पहले रियल मैड्रिड के पिछले छह मैचों में से पांच में नहीं खेल पाए थे। उनके बाएं पैर में समस्या थी। इस साल के बैलन डी'ओर विजेता को चोट लगी थी जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती 11 के साथ एक अभ्यास मैच में हिस्सा लिया था।

यह स्ट्राइकर के लिए भी एक बड़ी निराशा है। बेंजेमा विवाद के चलते 2015 में टीम से बाहर किए जाने के बाद 2018 में फ्रांस की जीत में हिस्सा नहीं ले पाए थे। 2018 के बाद बेंजेमा नेशनल टीम में लौटे और अब तक फ्रांस के लिए 16 मैचों में 10 गोल दाग चुके हैं।

बेंजेमा ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में उन्होंने अपने क्लब रियल मैड्रिड के लिए 44 मैचों में 46 गोल दागे थे। यही वजह थी कि टीम ने ला लीगा खिताब और चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। बेंजेमा पिछली बार 2014 फीफा वर्ल्ड कप में खेले थे और फ्रांस के टॉप गोल स्कोरर रहे थे। हालांकि, बेंजेमा 2018 फीफा वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं थे। फ्रांस को ग्रुप-डी में रखा गया है। टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को है।