
महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की 1986 विश्व कप की गोल्डन बॉल ट्रॉफी अगले महीने पेरिस में नीलाम की जाएगी। माना जा रहा है कि ये नीलामी कई रिकॉर्ड तोड़ देगी और यह ट्रॉफी करोड़ों रुपए में बिकेगी। 6 जून को पेरिस में होने वाली इस नीलामी के लिए बोली लगाने वालों को पहले करीब 1.30 करोड़ रुपए जमा कराने होंगे। उसके बाद ही वे नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।
अर्जेंटीना के महान कप्तान माराडोना की यह ट्रॉफी साल 1989 में चोरी हो गई थी, लेकिन बाद में इसे ढूंढ लिया गया। नीलामीकर्ताओं ने आश्वस्त किया है कि यह ट्रॉफी पूरी तरह से असली है।
Published on:
09 May 2024 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
