12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैरी केन बने जर्मन लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले इंग्लिश फुटबॉलर

हैरी केन ने बुंदेसलीगा मैच में बायर्न म्यूनिख की ओर से अपना 41वां गोल दागा और इसके साथ ही वे जर्मन लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले इंग्लिश फुटबॉलर बन गए हैं। इस मैच में बायर्न म्यूनिख ने वेर्डर ब्रेमेन को 5-0 से हराया।

less than 1 minute read
Google source verification

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा। हैरी ने बुंदेसलीगा मैच में बायर्न म्यूनिख की ओर से अपना 41वां गोल दागा और इसके साथ ही वे जर्मन लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले इंग्लिश फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में जादोन सांचो को पीछे छोड़ा, जिन्होंने बोरुसिया डोर्टमंड के लिए 40 गोल दागे हैं। 

घरेलू लीग के शनिवार देर रात खेले गए मैच में बायर्न ने वेर्डर ब्रेमेन को उसके घरेलू मैदान पर 5-0 से शिकस्त दी। बायर्न की ओर से माइकल ओलिस ने 23वें व 60वें, जमाल मुसियाला ने 32वें, हैरी ने 57वें और गेनाब्री ने 65वें मिनट में गोल दागे।