2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018 : पहले मैच में आइसलैंड के सामने अर्जेटीना की चुनौती

आइसलैंड में हालांकि उलटफेर करने का दम है। इस टीम ने 2016 यूरोपीय चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Jun 2018, 3:46 PM IST

fifa

FIFA 2018 : पहले मैच में आइसलैंड के सामने अर्जेटीना की चुनौती

नई दिल्ली। आइसलैंड ने पहली बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है और इस बड़े टूर्नामेंट के पहले मैच में उसे दो बार की विजेता तथा खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही अर्जेटीना से ग्रुप डी के पहले मैच में लुज्निकी स्टेडियम में भिड़ना है। अर्जेटीना में मेसी जैसा दिग्गज खिलाड़ी है जो फुटबाल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है, लेकिन पदार्पण कर रही आइसलैंड के पास मेसी के स्तर के आसपास का भी कोई खिलाड़ी नहीं है। ऐसे में आइसलैंड अगर किसी तरह इस मैच को ड्रॉ भी करा पाती है तो उसके लिए यह बड़ी सफलता साबित होगी।

आइसलैंड कर सकता है उलटफेर
विश्व कप में जनसंख्या के आधार पर सबसे छोटे देश आइसलैंड में हालांकि उलटफेर करने का दम है। इस टीम ने 2016 यूरोपीय चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। टीम के कोच हेमिर हॉलग्रिम्सन हैं जो पेशे से डेनटिस्ट हैं। उनके आने के बाद से टीम में लगतार सुधार किया है। इस टीम के पास भले ही मेसी जैसा स्टार खिलाड़ी ने हो लेकिन कोच ने इसे एकजुट रहकर मैदान पर खेलना सिखाया है और यही इस टीम की सबसे बड़ी ताकत है। अगर टीम के अहम खिलाड़ी की बात की जाए तो वो जिल्फि सिगर्डसन हैं। घुटने की चोट ने हालांकि उन्हें परेशान कर रखा है और इसी कारण हो सकता है कि वह पूरी देर मैदान पर नहीं दिखें।

मेसी पर होंगी सब की निगाहे
वहीं अर्जेंटीना की बात की जाए तो दारोमदार मेसी पर ही है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मेसी के दम पर ही यह टीम है। मेसी के अलावा एंजेल डी मरिया, सर्जियो एग्युरो, गोंजालो हिग्युएन भी इस टीम के अहम सदस्य हैं। टीम के कोच साम्पोली किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरेंगे यह मैच के दिन पता चलेगा लेकिन अर्जेटीना की आक्रमण पंक्ति मेसी के जिम्मे ही है और खुलकर खेलने में विश्वास रखते हैं और कप्तान होते उन्हें ऐसा करने की आजादी भी है।

टीमें :

आइसलैंड : गोलकीपर - हेंस थोर हैल्डोरसल, रूनार एलेक्स रनारसन, फ्रेडरिक स्क्राम।

डिफेंडर : कारी अनेर्सोन, एरी फ्रीर स्कुलसन, बिरकिर मार सेवरसन, सेर्वीर इंगी इंगसन, होरोउर मैग्नसन, होल्मर ऑर्न आइजॉल्फसन, रागनार सिगर्डसन।

मिडफील्डर : जोहान बर्ग गुडमंडसन, बिरकिर बजरनासन, अन्र्नर इंगवी ट्रस्टसन, एमिल हॉलफ्रेडसन, जिल्फि सिगर्डसन, ओलाफुर इंगी स्कुलसन, रुरिक गिस्लासन, सैमुअल फ्रिजजोन्सन, एरोन गुनारसन।

फारवर्ड : अल्फ्रेड फिनबोगसन, बोजर्न बर्गमान सिगडार्सन, जॉन दादी बोडवर्सन, अल्बर्ट गुडमंडसन।

अर्जेटीना : गोलकीपर : विल्फ्रेडो काबालेरो, फ्रांको अमार्नी, नाहुएल गुजमान

डिफेंडर : गेब्रिएल मासेडरे, जेवियर माशेरानो, निकोल्स ओटामेंडी, फेडरिको फाजियो, मार्कोस रोजो, निकोल्स टागलियाफिको, क्रिस्टियन एंसाल्डी, मार्कोस अकुना

मिडफील्डर : लुकास बिगलिया, एडुआडरे साल्वियो, एवेर बानेगा, एंजेल डी मारिया, एंजो पेरेज, गियोवानी लो सेल्सो, मैक्सीमिलियानो मेजा।

फॉरवर्ड : लियोनेल मेसी, सर्गियो एगुएरो, गोंजालो हिगुएन और पाउलो डेबाला।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल