14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय फुटबॉल टीम की दरियादिली, खिताब जीतकर 20 फीसदी इनामी राशि ट्रेन दुर्घटना पीडि़तों को दान दी

लेबनान को फाइनल में 2-0 से हराकर भारतीय टीम ने दूसरी बार इंटरकॉन्टिनेंटल फुटबॉल कप का खिताब जीत लिया है। इस खिताब के साथ भारतीय टीम को ओडिशा सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की इनामी राशि दी गई, जिसमें से भारतीय टीम ने 20 लाख रुपए बालासोर ट्रेन दुर्घटना के पीडि़तों के लिए दान कर दिए हैं।

2 min read
Google source verification
indian-football-team-donates-20-lakh-rupees-from-their-prize-money-to-balasore-train-accident-victims.jpg

भारतीय फुटबॉल टीम की दरियादिली, खिताब जीतकर 20 फीसदी इनामी राशि ट्रेन दुर्घटना पीडि़तों को दान दी।

भुवनेश्वर में रविवार रात फाइनल में लेबनान को 2-0 से हराकर भारतीय टीम इंटरकॉन्टिनेंटल फुटबॉल कप का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस खिताब के साथ भारतीय टीम को ओडिशा सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की इनामी राशि दी गई। भारतीय टीम ने दरियादिली दिखाते हुए इनामी राशि में से 20 फीसदी यानी 20 लाख रुपए हाल ही में ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना के पीडि़तों के लिए दान कर दिए। भारतीय फुटबॉल टीम के इस फैसले ने फैंस का दिल जीत लिया है।


भारतीय फुटबॉल टीम ने मुख्‍य कोच इगोर स्‍टीमाक के नेतृत्‍व में इनामी राशि के 20 लाख रुपये बालासोर हादसे में पीड़‍ितों को डोनेट करने का निर्णय लिया गया। भारतीय फुटबॉल टीम ने इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है। इस ट्वीट को हजारों फैंस लाइक करते हुए भारतीय टीम के इस फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भारतीय फुटबॉल टीम की ओर से ट्वीट करते हुए लिखा गया कि हम ओडिशा सरकार के आभारी हैं, जिसने हमें खिताब जीतने पर ईनामी राशि दी है। टीम के ड्रेसिंग रूम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इनामी राशि में से 20 लाख रुपये का दान किए जाएंगे। ये पैसा उन पीडि़त परिवारों के लिए राहत और रिहैब का काम करेगा, जिन्‍हें बालासोर ट्रेन हादसे में काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा से कप्‍तानी छिनना तय, आकाश चोपड़ा ने बताया कब हटाया जाएगा


दूसरा बार जीता खिताब

बता दें कि कप्तान सुनील छेत्री और लालियानजुआला छांगते के गोल की बदौलत भारतीय फुटबॉल टीम ने इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में लेबनान को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्‍जा किया है। भारत ने दूसरी बार इस खिताब को जीता है। इससे भारत ने 2018 में कीनिया को हराकर ट्रॉफी पर कब्‍जा किया था।

यह भी पढ़ें : रिकी पोंटिंग की भविष्‍यवाणी, बोले- इस दिग्‍गज के बल्‍ले से आएगी अब बड़ी पारी