7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2026 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम तैयार, आज पहला मैच कुवैत से होगा

सुनील छेत्री का मानना है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर्स के अगले दौर में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम इस बार पूर्व की तुलना में अधिक मजबूत और अधिक तैयार है। वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग राउंड-2 के पहले मुकाबले में भारत का सामना ग्रुप-ए में कुवैत से होगा।

2 min read
Google source verification
chtree.png

Sunil Chhetri On FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप का जब भी आयोजन होता है, उसकी दीवानगी भारत में भी दिखाई देती है। सालों से भारतीय प्रशंसकों की यही इच्छा है कि उनकी टीम भी विश्व कप में खेले। अगला विश्व कप 2026 में खेला जाएगा और इसके क्वालीफाइंग के राउंड-2 मुकाबले गुरुवार से कुवैत में शुरू होने जा रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि इस बार टीम की तैयारी काफी अच्छी है और हम मजबूती के साथ क्वालीफाइंग मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगे।

टीम का मनोबल काफी मजबूत है
39 वर्षीय छेत्री विश्व कप के अलावा एएफसी एशियन कप में भी टीम की अगुआई करेंगे। भारतीय कप्तान ने कहा, मेरा मानना है कि बात सिर्फ टीम के आत्मविश्वास की होती है और पिछले छह-आठ महीने में आपने क्या किया है, वो अहम होता है। काफी लडक़ों ने टीम में अपनी जगह पक्की की है। वे लगातार खेल रहे हैं और इस कारण हम संभवत: पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार हैं।

इन टीमों से मिलेगी चुनौती :
फीफ विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड-2 के पहले मुकाबले में भारत का सामना गुरुवार को ग्रुप-ए में कुवैत से होगा। इस ग्रुप में भारतीय टीम कतर और अफगानिस्तान के खिलाफ भी खेलने उतरेगी।

किसी भी टीम को हराने का दमखम
छेत्री ने कहा, हम कुवैत के खिलाफ कुछ महीने पहले ही खेले हैं। इस कारण हमें पता है कि वे कैसा खेलते हैं। वहीं, कतर के खिलाफ पिछले तीन साल में हम करीब तीन मैच खेल चुके हैं। इससे हमें काफी मददद मिलेगी। जहां तक अफगानिस्तान की बात है तो वो शानदार टीम है लेकिन हम यदि अपनी ताकत से खेले तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

प्रसारण : रात 10.00 बजे से
आमने-सामने :
05 : मैच कुल भारत ने अब तक कुवैत से खेले
01 : मैच भारत ने और दो कुवैत ने जीते, दो ड्रॉ रहे