5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन सुपर लीग: एटीके ने दिल्ली डायनामोज को 2-1 से हराया, खत्म हुआ लीग राउंड

- ये लीग का अंतिम मैच था। - एटीके टूर्नामेंट में 18 मैच खेल चुकी है, जिसमें ये उसकी छठीं जीत थी।  
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Mar 04, 2019

ATK beat Delhi Dynamos

ATK beat Delhi Dynamos

कोलकाता। इंडियन सुपर लीग के पांचवे सीजन के सुपर मुकाबले में रविवार को एटीके ने दिल्ली डायनामोज को 2-1 से हरा दिया। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अंकित मुखर्जी के गोल की मदद से एटीके को मैच में जीत मिल सकी। यह इस सीजन का अंतिम लीग मैच था और इस तरह एटीके ने सीजन की शुरुआत केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ इसी मैदान पर हार के साथ की थी और इसका समापन वह जीत के साथ करने में सफल रहा।

टूर्नामेंट में एटीके अभी तक 18 मैच खेल चुकी है, जिसमें ये उसकी छठी जीत थी। इस जीत के साथ ही एटीके के 24 अंक हो गए हैं। एटीके एफसी पुणे सिटी (21) को पार करते हुए अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया और सुपर कप का टिकट हासिल कर लिया।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की टीम की ये इस सीजन की आठवीं हार थी, जिसमें एटीके के खिलाफ दोनों मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अपने घर में भी उसे इसी अंतर से हार मिली थी। दिल्ली और एटीके के बाच यह 10वां मैच था। चार बार एटीके जीता है जबकि चार मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं। दो में दिल्ली की जीत हुई है।

इस मैच में पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने काफी आक्रामक खेल दिखाया और इस दौरान दोनों को दो-दो सेट पीस मिले लेकिन कोई भी इसका फायदा नहीं उठा सकी। दूसरे हाफ की शुरुआत में दिल्ली के लिए लालियानजुआला चांग्ते ने अच्छा प्रयास किया, लेकिन वह गोलकीपर को नहीं छका सके। मेजबान टीम लगातार हमले कर रही थी और इसका फायदा उसे 63वें मिनट में मिला। जब गार्सिया ने हेडर पर गोल करते हुए उसे 1-0 से आगे कर दिया।