29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL-4 : घरेलू मैदान पर नार्थ ईस्ट की चुनौती के लिए जमशेदपुर की तैयारी पक्की

इंडियन सुपर लीग में आज जमशेदपुर का सामना नार्थ ईस्ट से होना है। अपने घरेलू मैदान पर टाटा की टीम जीत के इरादे से उतरेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 10 Feb 2018, 1:47 PM IST

ISL

जमशेदपुर। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में आज जमशेदपुर एफसी अपने घर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करने के इरादे से उतरेगा। कोच स्टीव कोपेल की जमशेदपुर टीम ने घर में खेले गए आखिरी दो मैचों में जीत हासिल की है। उसने घर में आखिरी दो मैचों में केरला ब्लास्टर्स और दिल्ली डायनामोज को मात दी थी। वह तीन मैच बाहर खेल कर घर में लौट रही है।

जमशेदपुर की टीम पहुंच चुकी है प्लेऑफ में -

जमशेदपुर की संगठित फुटबाल ने हैरानीपूर्वक टीम को प्लेऑफ की दौड़ में शामिल कर लिया है, लेकिन वह यहां से किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि उसके सामने मुंबई सिटी एफसी और एफसी गोवा जैसी टीमों की चुनौतियां इंतजार कर रही हैं। एक ही परिणाम है जो जमशदेपुर को दौड़ में रख सकता है और वो है जीत।

पिछले तीन मुकाबलों में लगातार हारी है नार्थ ईस्ट की टीम -

नार्थ ईस्ट युनाइटेड अपने पिछले तीन मैच जीत नहीं सकी है। उसके कोच अव्राम ग्रांट ने कहा कि परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा, लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन जरूर शानदार था। उन्होंने कहा कि आप जब एक फुटबाल खिलाड़ी होते हैं तो आपको हर परिस्थति में आगे जाना होता है और कल (शनिवार को) हम यही करने वाले हैं। पिछले मैच में टीम ने अच्छी लड़ाई लड़ी थी।

कोच अव्राम ग्रांट प्रदर्शन से है खुश -

नार्थ ईस्ट की टीम पिछले तीन मैचों में लगातार हारी हो, लेकिन कोच टीम के प्रदर्शन से खुश है। अव्राम ग्रांट ने कहा कि आपने देखा होगा कि खिलाड़ियों ने अच्छा खेला था। मैच से पहले टीम थोड़ी घबराई थी, लेकिन हमने अच्छी मानसिकता का परिचय दिया। कोपेल ने कहा कि इस सीजन में हर टीम में कुछ कमजोरियां हैं। उनको उम्मीद है कि टीम कल के मैच के लिए पूरी तरह से फिट होगी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग