6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL-4 : पुणे और गोवा के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़, अहम भिड़ंत आज

ISL में आज गोवा को भिड़ंत पुणे सिटी एफसी से होगा। पुणे की स्थिती काफी अच्छी है। उसे अगले दौड़ में जगह बनाने के लिए मात्र एक और जीत की जरुरत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Feb 2018, 11:21 AM IST

isl

पुणे। एफसी गोवा के लिए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है, लेकिन टूर्नामेंट में आगे जाने की उम्मीद के साथ गोवा की टीम आज अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज एफसी पुणे सिटी से भिड़ेगी। गोवा की टीम अपनी उसी शैली पर एक बार फिर भरोसा करना चाहेगी, जिसने उसे एक लोकप्रिय क्लब बनाया है। इस टीम ने चौथे सीजन की शुरुआत में बेहद शानदार फुटबाल खेला, लेकिन अंतिम कुछ मैचों में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
प्वाइंट टेबल में सातवें स्थान पर है गोवा-
गोवा की टीम तालिका में अभी सातवें स्थान पर है और आगे जाने के लिए उसे हर हाल में पुणे को हराना है, जो तालिका में काफी अच्छी स्थिति में है। पुणे की एक और जीत उसे अंतिम-4 में पहुंचा देगी। गोवा की टीम अपनी फुटबाल शैली में बदलाव नहीं करना चाहती और कोच सर्गियो लोबेरा ने इस पर अपनी मुहर लगाई है।
अंतिम पांच मैचों में जीत नहीं मिली है गोवा को -
गोवा के लिए बीते कुछ परिणाम निराशाजनक रहे हैं। उसे अंतिम पांच मैचों से जीत नहीं मिली है और इन मैचों से उसने सिर्फ दो अर्जित किए। अब उसे बेहतर परिणाम की आस है और अगर वह अपने बाकी के सभी तीन मैच जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अभी उसके खाते में 15 मैचों से 21 अंक हैं।
पुणे को सेमीफाइनल के लिए एक और अंक की जरुरत -
दूसरी ओर, इस सीजन में एफसी पुणे सिटी ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। इस टीम को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाइ करने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत है। यह टीम 2014 में शुरू हुई इस लीग में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचेगी। पुणे 16 मैचों से 29 अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज है।
पिछले मैच में पुणे ने गोवा की दी थी मात -
गोवा में मेजबान टीम की पुणे के साथ जो भिड़ंत हुई थी, उसमें पुणे ने 2-0 से जीत हासिल की थी। अब जबकि उसका सामना एक ऐसी टीम से होने जा रहा है, जो पांच मैचों से जीत नहीं सकी है तो भी पापोविक इस टीम को हल्के में नहीं लेना चाहते।