3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ISL 2024-25 सीजन के प्लेऑफ की तारीखों की घोषणा, 12 अप्रैल को फाइनल

ISL: इंडियन सुपर लीग (ISL) ने 2024-25 सीजन के प्लेऑफ की तारीखों की घोषणा की।

2 min read
Google source verification

ISL: इंडियन सुपर लीग (ISL) ने 12 मार्च को लीग चरण के समापन के बाद 2024-25 सीजन के प्लेऑफ की तारीखों की घोषणा कर दी है। नॉकआउट मुकाबले 29 और 30 मार्च को होंगे। सेमीफाइनल दो चरणों में खेले जाएंगे, पहला चरण 2 और 3 अप्रैल को, जबकि दूसरा चरण 6 और 7 अप्रैल को होगा। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 12 अप्रैल को खेला जाएगा।

मोहन बागान एसजी के अलावा एफसी गोवा (दूसरा स्थान), बेंगलुरु एफसी (तीसरा स्थान), नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (चौथा स्थान), जमशेदपुर एफसी (पांचवां स्थान) और मुंबई सिटी एफसी (छठा स्थान) प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं। मोहन बागान एसजी ने लगातार दूसरी बार लीग शील्ड जीतकर इतिहास रचा दिया है। ऐसा करने वाली वह पहली टीम बनी है।

यह भी पढ़ें- NZ vs Pak 1st T20: बाबर-रिजवान के बगैर खेलेगी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना नहीं होगा आसान, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

प्लेऑफ में तीसरे से छठे स्थान तक की टीमें दो नॉकआउट मैचों में भिड़ेंगी। इन मैचों के विजेता सीधे सेमीफाइनल में पहुंची मोहन बागान एसजी और एफसी गोवा से भिड़ेंगे। सेमीफाइनल दो चरणों में होगा। हर टीम एक मैच अपने घरेलू और बाहरी मैदान पर खेलेगी। दोनों चरणों के कुल स्कोर के आधार पर विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल मुकाबला लीग चरण में उच्च रैंकिंग वाली टीम के मैदान पर खेला जाएगा।

ISL 2024-25 प्लेऑफ शेड्यूल

29 मार्च: नॉकआउट 1 – बेंगलुरु एफसी (घरेलू मैदान) बनाम मुंबई सिटी एफसी

30 मार्च: नॉकआउट 2 – नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (घरेलू मैदान) बनाम जमशेदपुर एफसी

2 अप्रैल: सेमीफाइनल 1 (पहला चरण) – नॉकआउट 1 के विजेता (घरेलू मैदान) बनाम एफसी गोवा

3 अप्रैल: सेमीफाइनल 2 (पहला चरण) – नॉकआउट 2 के विजेता (घरेलू मैदान) बनाम मोहन बागान एसजी

6 अप्रैल: सेमीफाइनल 1 (दूसरा चरण) – एफसी गोवा (घरेलू मैदान) बनाम नॉकआउट 1 के विजेता

7 अप्रैल: सेमीफाइनल 2 (दूसरा चरण) – मोहन बागान एसजी (घरेलू मैदान) बनाम नॉकआउट 2 के विजेता

12 अप्रैल: फाइनल – सेमीफाइनल 1 के विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 के विजेता

यह भी पढ़ें- भारतीय सिनेमा में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का डेब्यू, फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में आएंगे नजर, फैंस को खुद बताई फिल्म रिलीज की डेट

Story Loader