20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

ESP vs ARG: स्पेन के लामिन यमाल ने तोड़ा किलियन एम्बापे का रिकॉर्ड, वर्ल्डकप के फाइनल में ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे खिलाड़ी

Lamine Yamal Creates History: 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले स्पेन के युवा खिलाड़ी यमाल ने फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में शुरुआती 11 में शामिल होकर इतिहास रच दिया।
2 min read
Google source verification
Lamine Yamal

लामिन यमाल ने रचा इतिहास (फोटो- FIFA)

Lamine Yaman World Record: न्ययॉर्क के न्यू जर्सी में रविवार को फीफा वर्ल्डकप 2026 का खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में स्पेन की शुरुआती प्लेइंग 11 में शामिल होकर मैदान पर उतरते ही 19 साल के लामिन यमाल ने इतिहास रच दिया। वह FIFA वर्ल्डकप के फाइनल में खेलने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। ब्राज़ील के महान फुटबॉलर पेले के नाम सबसे कम उम्र के रूप में फाइनल खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।

17 की उम्र में पेले ने खेला था फाइनल

ब्राज़ील के दिग्गज खिलाड़ी ने 1958 के वर्ल्ड कप फ़ाइनल में स्वीडन के ख़िलाफ़ मैदान पर कदम रख ये रिकॉर्ड बनाया था। उस टूर्नामेंट में ब्राजील चैंपियन बनी थी। तब पेले की उम्र सिर्फ़ 17 साल और 249 दिन की थी।

इसके अलावा स्पेन के ही पाउ कुबारसी FIFA वर्ल्डकप फ़ाइनल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 19 साल और 178 दिन की उम्र में ये कारनामा किया और वह चौथे स्थान पर हैं। ये दोनों स्पेनिश खिलाड़ी फ़्रांस के किलियन एम्बाप्पे से आगे निकल गए हैं, जिन्हें 2018 के फ़ाइनल में 19 साल और 207 दिन की उम्र में शुरुआती लाइनअप में शामिल किया गया था।

लामिन यमाल का जन्म 13 जुलाई 2007 को स्पेन के बार्सिलोना में हुआ। उनके पिता मुनीर नासरौई मोरक्को के लाराशे से और मां शीला एबाना इक्वेटोरियल गिनी की बाटा से हैं। दोनों किशोरावस्था में माता-पिता बने, तब मां सिर्फ 16 वर्ष की थीं। माता-पिता के अलग होने के बाद लामिन का बचपन गरीबी में गुजरा। लामिन पांच साल की उम्र में एक स्थानीय क्लब में शामिल हुए, जहां उनका टैलेंट जल्दी नजर आया। छह साल की उम्र में बार्सिलोना के स्काउट्स ने उन्हें देखा और सात साल की उम्र (2014) में वे ला मासिया अकादमी में शामिल हो गए।

डेब्यू के साथ रचा इतिहास

लामिन ने रोनाल्डिन्हो, मेसी और नेमार को अपना आदर्श माना। 2022-23 सीजन में वह ऊपर खेलने लगे। 29 अप्रैल 2023 को 15 वर्ष, 9 महीने और 16 दिनों की उम्र में रियल बेटिस के खिलाफ ला लीगा डेब्यू कर वे बार्सिलोना के सबसे युवा खिलाड़ी बने। अक्टूबर 2023 में ग्रेनाडा के खिलाफ गोल कर ला लीगा के सबसे युवा गोल स्कोरर भी बने। सितंबर 2023 में स्पेन की सीनियर टीम के लिए डेब्यू कर वह सबसे युवा खिलाड़ी और गोल स्कोरर बने। यूरो 2024 में 17 साल की उम्र में वह टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी और गोल स्कोरर बने और स्पेन की जीत में अहम भूमिका निभाई।