10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2022: आज सऊदी अरब के खिलाफ अभियान शुरू करेगी अर्जेंटीना, 36 मैचों से नहीं हारी है मेसी की टीम

FIFA 2022: दऊदी अरब के लिए अर्जेंटीना से पार पाना बेहद मुश्किल है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए चार मुकाबलों में दो मैच अर्जेंटीना ने जीते हैं और दो मैच ड्रॉ रहे हैं। लियोनल मेसी की कप्तानी वाली इस टीम ने 28 साल बाद पिछले वर्ष कोपा अमेरिका खिताब जीता था। ऐसे में यह इस बार वर्ल्ड कप जीत के दावेदारों में से के है।

2 min read
Google source verification
mess.png

FIFA World Cup 2022: दुनिया के सबसे मशहूर फॉरवर्ड लियोनल मैसी अपने आखिरी विश्व कप का अभियान आज से शुरू करेंगे। ग्रुप सी का पहला मुक़ाबला आज अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच भारतीय समय अनुसार 3.30 बजे से खेला जाएगा। अर्जेंटीना पिछले 36 मैचों से अपराजित है और पिछले पांच मैचों से वह लगातार एकतरफा मुकाबले जीत रही है। इन पांच मैचों में अर्जेंटीना के फॉरवर्ड्स ने 16 गोल दागे हैं और टीम की डिफेंस ने एक भी गोल नहीं खाया है।

सऊदी अरब के लिए अर्जेंटीना से पार पाना बेहद मुश्किल है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए चार मुकाबलों में दो मैच अर्जेंटीना ने जीते हैं और दो मैच ड्रॉ रहे हैं। लियोनल मेसी की कप्तानी वाली इस टीम ने 28 साल बाद पिछले वर्ष कोपा अमेरिका खिताब जीता था। ऐसे में यह इस बार वर्ल्ड कप जीत के दावेदारों में से के है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अर्जेंटीना 1978 और 1986 का इतिहास एक बार फिर दोहरा सकती है।

अपने तीसरे विश्व कप खिताब की तलाश में उतरने जा रहे अर्जेंटीना को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लगातार 13वां विश्व खेलने जा रहे अर्जेंटीना ने 1974 से हर संस्करण में हिस्सा लिया है। यह मैसी का पांचवां और संभवत: आखिरी विश्व कप होगा। सात बार बेलन डी ओर पुरस्कार जीत चुके मैसी इस वर्ष 35 साल के हो गए हैं।

क्वॉलिफिकेशन में लियोनल स्कोलानी की टीम ने 11 मैच जीते और छह ड्रा रखे। वह 39 अंकों के साथ ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर रहा। वह तीसरे स्थान की टीम से 11 अंक आगे रहा। जिस सहजता के साथ उसने ये अंक अर्जित किये और पिछले वर्ष के कोपा अमेरिका खिताब ने अर्जेंटीना के प्रशंसकों को एक बार फिर विश्व कप विजेता बनने का सपना देखने के लिए मजबूर किया है।

35 वर्षीय मैसी इस उम्र में भी पहले जैसे ही प्रभावशाली दिखाई दे रहे हैं। नंबर 10 की जर्सी पहनने वाले मैसी कतर में टीम की उम्मीदों का सबसे बड़ा केंद्र होंगे। वह इस बार अपने सबसे बड़े खिताब की तलाश पूरी करना चाहेंगे। हालांकि वह अब पहले जितने तेज नहीं हैं लेकिन मूव बनाने और उसे फिनिशिंग टच देने में उन्हें महारत हासिल है। पैरों की जादूगरी के बादशाह मैसी ने दो दशक तक फुटबॉल जगत पर राज किया है और अपने सीवी में वह एक खाली खाना इस बार भरना चाहेंगे।