30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Liverpool FC Up For Sale: बिकने के लिए तैयार है सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब्स में से एक, खरीददार भी उतरे मैदान में

फुटबॉल की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्लब्स में से एक इंग्लैंड आधारित लिवरपूल फुटबॉल क्लब अब बिकने के लिए तैयार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Nov 2022, 5:33 PM IST

liverpool_fc_up_for_sale.jpg

Liverpool FC is up for sale

दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल (Football) में क्लब गेम्स काफी अहम होते हैं। यूँ तो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई फुटबॉल क्लब्स हैं, पर कुछ क्लब्स काफी प्रतिष्ठित हैं। इन्हीं में से एक है इंग्लैंड के लिवरपूल शहर आधारित लिवरपूल फुटबॉल क्लब (Liverpool Football Club)। 3 जून 1892 को स्थापित यह क्लब 130 वर्ष पुराना है और फुटबॉल की दुनिया में सबसे जाने-माने क्लब्स में से एक है। इन 130 सालों में कई बड़े फुटबॉलर लिवरपूल एफसी से खेल चुके हैं और क्लब ने कई बड़े टूर्नामेंट्स भी अपने नाम किए है। पर अब यह क्लब बिकने की तैयारी में है।


क्लब के ओनर्स ने दी जानकारी

लिवरपूल एफसी के ओनर्स फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (Fenway Sports Group / FSG), जिन्होंने 2010 में लिवरपूल एफसी को खरीदा था, ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी कि वो अब इस क्लब को बेचना चाहते है। एफएसजी ने इस बात की पुष्टि की है कि वो सभी इच्छुक खरीदारों के ऑफर्स सुनने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


यह भी पढ़ें- FIFA ने फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों को भेजा पत्र, जानिए किस बात का किया आग्रह

खरीददार भी है तैयार

फोर्ब्स (Forbes) के अनुसार लिवरपूल एफसी की वैल्यू 3.5 बिलियन पाउंड्स (करीब 32 हज़ार करोड़ रुपये) है। एक रिपोर्ट के अनुसार रेडबर्ड कैपिटल (RedBird Capital) नाम की एक कंपनी लिवरपूल एफसी को खरीदने की इच्छुक है। पर मैदान में और खरीददार भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार दुबई आधारित इन्वेस्टर भी लिवरपूल एफसी को खरीदने की दौड़ में शामिल है। इसके साथ ही एक अन्य पार्टी भी इस क्लब को खरीदने की इच्छुक है, पर उसका नाम उजागर नहीं हुआ है।

क्या यह क्लब बिकता है, या नहीं, यह तो समय ही बताएगा। पर यह बात तो साफ है, कि एफएसजी सभी थर्ड पार्टी ऑफर्स पर गौर ज़रूर करेगा।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: भारत में भी छाया वर्ल्ड कप का खुमार, केरल में दिखी लियोनेल मेसी के लिए ज़बरदस्त दीवानगी, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग