30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA World Cup 2022: भारत में भी छाया वर्ल्ड कप का खुमार, केरल में दिखी लियोनेल मेसी के लिए ज़बरदस्त दीवानगी, देखें वीडियो

फुटबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट इस महीने से शुरू हो रहा है, जिसका इंतज़ार दुनियाभर में हो रहा है। पर भारत में भी इसका क्रेज़ कुछ कम नहीं है। इसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। पर क्या? आइए देखते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 2 Nov 2022, 3:33 PM IST

lionel_messi_cut-out.jpg

Lionel Messi Cutout

फुटबॉल (Football) को दुनिया का सबसे बड़ा खेल माना जाता है। दुनियाभर में इस खेल के अनगिनत दीवाने हैं। फुटबॉल फैंस को बेसब्री से इस महीने की 20 तारीख का इंतज़ार है, क्योंकि 20 नवंबर से ही कतर (Qatar) में फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2022 का आगाज़ होने जा रहा है। फुटबॉल का ही नहीं, दुनियाभर में फीफा वर्ल्ड कप को सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। ऐसे में पूरी दुनिया में इसका खुमार छाया हुआ है। अब ऐसे में भारत (India) भी कहाँ पीछे रहने वाला है? देश में हाल ही में इस वर्ल्ड कप और फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ी के लिए ज़बरदस्त दीवानगी देखने को मिली।


लियोनेल मेसी के लिए ज़बरदस्त दीवानगी

फुटबॉल की दुनिया के बादशाह माने जाने वाले लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के दीवाने दुनियाभर में हैं। भारत में भी इनकी कमी नहीं हैं। हाल ही में केरल में मेसी के लिए ज़बरदस्त दीवानगी देखने को मिली। केरल (Kerala) के कोझीकोड जिले के पुलावूर गाँव में फीफा वर्ल्ड कप 2022 से पहले मेसी के चाहने वालों ने अलग अंदाज़ में अपना प्यार दिखाया। इन फैंस ने मेसी का 30 फीट लंबा कटआउट बनाकर इसे पहले शहर में घुमाया और उसके बाद कदावू नदी के बीच में उसे खड़ा कर दिया। यह इन फैंस का मेसी और अर्जेंटीना के लिए समर्थन जताने का एक रचनात्मक तरीका था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: अब भारत भरोसे पाकिस्तान, जानिए वजह

मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप

अर्जेंटीना के 35 वर्षीय स्टार फुटबॉलर मेसी का यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात की घोषणा की थी। ऐसे में फैंस उन्हें अपनी टीम के लिए यह वर्ल्ड कप जीतकर ट्रॉफी को उठाते देखना चाहते हैं। इससे पहले 2014 में अर्जेंटीना फाइनल में पहुँची थी, पर जीत नहीं पाई। ऐसे में मेसी के फैंस इस बार उनसे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने की उम्मीद कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल और बढ़ी, कप्तान के बाद अब ये दो खिलाड़ी भी हुए चोटिल

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग