30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल और बढ़ी, कप्तान के बाद अब ये दो खिलाड़ी भी हुए चोटिल

पिछली बार के टी-20 वर्ल्ड विजेता ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबरों का दौर अभी थमा नहीं है। कप्तान एरॉन फिंच के बाद अब टीम के अन्य दो खिलाड़ी भी चोटिल हो गए हैं। कौन हैं वो दो खिलाड़ी? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 2 Nov 2022, 2:09 PM IST

aaron_finch_and_marcus_stoinis.jpg

Aaron Finch & Marcus Stoinis

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में पिछली बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया (Australia) अपना खिताब बचाने उतरी है। हालांकि इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ हार से ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, पर इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो मैचों में जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी की। पर अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। अनुसार टीम के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) के चोटिल होने की खबर पहले ही आ चुकी है। पर उनके अलावा दो अन्य खिलाड़ी भी चोट से जूझ रहे हैं।


ये दो खिलाडी भी हुए चोटिल

फिंच के अलावा टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) और ऑल-राउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) भी चोटिल हो आगे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि तीनों ही आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में चोटिल हुए थे और तीनों ही हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: अब भारत भरोसे पाकिस्तान, जानिए वजह

अगले मैच से पहले संशय बरकरार

आज ही आई रिपोर्ट के अनुसार स्टोइनिस को अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ होने वाले अगले मैच के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। पर फिंच और डेविड का 4 नवंबर के मैच में खेलने पर अभी भी संशय बरकरार है। सेमीफाइनल में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया का अफगानिस्तान के खिलाफ जीतना ज़रूरी है। पर इन दो खिलाड़ियों के न खेलने की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की राह मुश्किल हो सकती है। टीम मैनेजमेंट सेमीफाइनल से पहले फिंच के पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद कर रहा है। फिंच के अगला मैच न खेल पाने की स्थिति में मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। वहीँ डेविड की जगह कैमरॉन ग्रीन (Cameron Green) को मौक़ा मिल सकता है।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ चोटिल