1. महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बड़ी खबर
अभी संन्यास नहीं लेंगे एमएस धोनी
ऋषभ पंत को तैयार करेंगे धोनी
2020 के बाद रिटायरमेंट पर करेंगे विचार
धोनी को टीम में चाहते हैं रवि शास्त्री और कोहली
2. वर्ल्ड कप फाइनल के नतीजे से नाखुश हैं सचिन तेंदुलकर
आईसीसी के नियम के खिलाफ सचिन ने जाहिर की नाराजगी
वर्ल्ड कप फाइनल में होने चाहिए थे दो सुपर ओवर- सचिन
सचिन से पहले रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने जताई थी नाराजगी
सुपर ओवर में भी टाई हो गया था वर्ल्ड कप का फाइनल मैच
3. इंडिया ए ने वेस्टइंडीज ए को तीसरे वनडे में 148 रनों से हराया
पांच मैचों की सीरीज में बनाई 3-0 की बढ़त
तीसरे वनडे में मनीष पांडे ने खेली शतकीय पारी
शुभमान गिल और श्रेयस अय्यर के बीच हुई शतकीय साझेदारी
क्रुणाल पांड्या ने चटकाए 5 विकेट
बेन स्टोक्स : बेपरवाह जिंदगी के कारण खत्म हो गया था करियर, अब बनें ‘सुपरह्युमन’
4. वर्ल्ड कप फाइनल के ओवर थ्रो विवाद पर ICC की प्रतिक्रिया
पूरे विवाद से ICC ने किया किनारा
ICC प्रवक्ता ने कुछ भी बोलने से किया इनकार
वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायर ने इंग्लैंड को दिए थे अतिरिक्त रन
ओवर थ्रो पर अंपायर ने 5 की बजाए दिए थे 6 रन
5. हिमा दास ने की असम बाढ़ पीड़ितों की मदद
मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई अपनी आधी सैलरी
अन्य कंपनियों और बड़ी शख्सियतों से भी की मदद की अपील
असम में बाढ़ और भूस्खलन से हो चुकी है 15 लोगों की मौत
हिमा दास ने पिछले 11 दिन के अंदर जीते हैं 3 गोल्ड मेडल
6. इंटरकॉन्टिनेंटल कप से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम
सीरिया को भी फाइनल में जाने से रोका
भारत और सीरिया के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा
फाइनल में जाने के लिए भारत को करने थे 6 गोल
फाइनल में उत्तर-कोरिया का मुकाबला तजाकिस्तान से होगा
7. पाक के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने दिया इस्तीफा
30 जुलाई के बाद नहीं रहेंगे मुख्य चयनकर्ता
जुलाई 2016 में संभाला था मुख्य चयनकर्ता का पद
विश्व कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था पाकिस्तान
इंजमाम ने विश्व कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन की सराहना की
बीसीसीआई ने मुख्य कोच समेत कोचिंग स्टाफ के लिए मंगाया आवेदन
8. कपिल, अंशुमान और शांता की तिकड़ी चुन सकती है कोच : सूत्र
औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ, लेकिन चर्चा है
सीओए ने पुरुष क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ के लिए मांगा है आवेदन
इन्हीं तीनों ने महिला टीम के कोच डब्ल्यूवी रमन की नियुक्ति की थी
बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी अन्य सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति करेंगे
9. बोरिस बेकर ने कहा, फेडरर से आगे निकल जाएंगे जोकोविक
6 ग्रैंड स्लैम विजेता बेकर तीन साल तक थे जोकोविक के कोच
महान टेनिस खिलाड़ी फेडरर के नाम हैं 20 ग्रैंड स्लैम खिताब
नोवाक जोकोविक अब तक जीत चुके हैं 16 ग्रैंड स्लैम खिताब
जोकोविच 32 साल के हैं, तो फेडरर देख चुके हैं 37 बसंत
10. भारत के लिए गोल करने वाले दूसरे युवा फुटबॉलर बने नरेंदर
18 साल 83 दिन के नरेंदर ने गए सीरिया के खिलाफ हासिल की उपलब्धि
सबसे कम उम्र में गोल का रिकॉर्ड के जैरी जिरसांगा के नाम है
मिजोरम के जिरसांगा ने 16 साल 311 दिन की उम्र में किया था गोल
2004 में कुवैत के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में बनाया था यह रिकॉर्ड